चहल-धनश्री के रिश्ते में कड़वाहट के पीछे 3 मुख्य वजह, आखिर किसकी है गलती?

Published : Jan 06, 2025, 09:29 AM IST
YC

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में खटास की खबरें। सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और क्रिप्टिक पोस्ट के बाद तलाक की अटकलें तेज। क्या है इनके अलग होने की असली वजह?

Chahal-Dhanashree divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी के 4 साल बाद रिश्ता टूटने के कगार पर खड़ा है। मीडिया में लगातार इनके अलग होने के चर्चे हो रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है, कि दोनों ने सेपरेट होने का निर्णय कर लिया है बस ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार आना बाकी है। काफी पहले से ही दोनों के डाइवोर्स की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी। लेकिन इस खबर को बल उस वक्त मिला, जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चहल ने तो अपनी बीवी के साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी।

इतना ही नहीं स्पिनर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टीक स्टोरी भी शेयर कर दी। जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया है। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि दोनों के अलग होने का निर्णय सच है। फैंस के मन में सवाल जरूर होंगे, कि आखिर इन दोनों की अलग होने का रीजन क्या है? आईए कुछ कारणों को हम आपके सामने रखते हैं।

चहल और धनश्री के बीच रिश्ते में कड़वाहट की 3 मुख्य वजह

1. धनश्री को अपने कामों में केवल व्यस्त रहना

धनश्री वर्मा एक अच्छी डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। वह एक फेमस डेंटिस्ट भी हैं। उन्हें हमेशा अपने कामों में व्यस्त रहते हुए देखा जाता है। चहल से ज्यादा वह दूसरों के साथ मौज-मस्ती करती हुई नजर आती हैं। दोनों को ज्यादातर अलग रहने के चलते इस रिश्ते में दरार आया है। धनश्री को ज्यादातर अपने करियर के बारे में ही सोचना होता है। यदि आप किसी रिश्ते को ज्यादा समय नहीं देते हैं, तो यह आने वाले समय में विवाद का कारण अवश्य बनता है। यही चीज क्रिकेटर और डांसर के साथ देखने को मिला।

'माता-पिता के लिए गर्व...' तलाक की खबरों के बीच चहल की दर्द भरी क्रिप्टिक स्टोरी

2. चहल के साथ कम समय बिताना

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा को बहुत ही कम देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर फैंस काफी ज्यादा नाराज भी हुए हैं। लोगों का मानना है, कि चहल की पत्नी उनसे ज्यादा दूसरे लोगों को समय देती हैं। कोई प्रमुख त्योहार, जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर भी वे दोनों ज्यादा साथ नहीं दिखाई दिए हैं। जबकि एक लाइफ पार्टनर होने के नाते शुभ मौके पर दोनों का साथ होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, कई बार धनश्री क्रिकेटर को मैदान पर सपोर्ट करने पहुंची हैं। लेकिन, वहां भी दूसरों के साथ देखकर फैंस उनसे नाराजगी जताई है।

3. दूसरे पर्सन के साथ ज्यादा दोस्ती धनश्री को पड़ी भारी

धनश्री वर्मा को हमेशा दूसरे लड़कों के साथ नाम जोड़कर देखा जाता है। कभी उनका नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ आता है,तो कभी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर साथ फोटो शेयर करती हुई नजर आती हैं। कुछ महीने पहले भी उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड प्रतीक के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह काफी करीब नज़र आ रही थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इस तस्वीर को अपने अकाउंट से हटा दिया। लेकिन, फैंस के द्वारा इस तरह के व्यवहार करने के चलते उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। उनकी इस हरकत की वजह से उनके पति चहल को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कोई भी पति-पत्नी के बीच रिश्ता टूटने का यह एक बहुत बड़ा वजह होता है, जब वह किसी दूसरे के साथ काफी करीब दिखाई दे।

यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा के 3 डांस वीडियो ने जब लूटी महफिल, डांस मूव्स से हिला डाला स्टेज

 

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!