'माता-पिता के लिए गर्व...' तलाक की खबरों के बीच चहल की दर्द भरी क्रिप्टिक स्टोरी

Published : Jan 05, 2025, 02:15 PM ISTUpdated : Jan 05, 2025, 04:01 PM IST
yz

सार

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अफवाहों के बीच, चहल ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। क्या है इस क्रिप्टिक स्टोरी के पीछे का दर्द?

Yuzvendra Chahal cryptic story: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरों ने सनसनी मचा दी है। शादी के 4 साल बाद अब दोनों अलग होने की ओर अग्रसर हैं। दोनों के बीच डाइवोर्स की खबरों को उस वक्त बल मिला, जब उन्होंने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, चहल ने अपने ऑफिशल अकाउंट से पत्नी के साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी। जिसके बाद फैंस के बीच लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, धनश्री ने अभी तक फोटो को डिलीट नहीं किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरें सच बताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल दोनों पक्षों से ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं किया गया है। लंबे समय से दोनों को एक साथ देखा भी नहीं गया है। डाइवोर्स के अटकलों के बीच चहल ने बीते शनिवार को इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपने कामों का उजागर किया है। क्रिकेटर ने अपना दर्द भी बयां किया है।

चहल का दर्द भरा क्रिप्टिक इंस्टा स्टोरी

स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए नोट लिखा कि "कठिन परिश्रम व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है। आपको अपने लक्ष्य के बारे में अच्छे से पता है। आप अपने पेन को जानते हैं। इस बात का आपको अंदाजा है, कि आपने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए क्या किया है। आपको प्राउड के साथ खड़े होने की जरूरत है। अपने मां और बाप को गौरवांवित महसूस करने के लिए लग्न से मेहनत की है।"

चहल-धनश्री से पहले इन स्पोर्ट्स पर्सन का हो चुका है तलाक, अकेले बीता रहे जीवन

टीम इंडिया के लिए कई मैचों में किया है शानदार प्रदर्शन

चहल के इस भावुक क्रिप्टिक स्टोरी को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, कि उन्हें जरूर किसी बात की गहरी चोट पहुंची है। चहल ने क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मुकाबलों में कमाल किया है। लंबे समय से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और जिस तरह से खिलाड़ियों में कंपटीशन है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उनकी वापसी मुश्किल है। चहल इस साल पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: हार्दिक के बाद अब चहल की बारी, क्या धनश्री वर्मा से होने वाले हैं अलग?

 

 

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...