धनश्री वर्मा के 3 डांस वीडियो ने जब लूटी महफिल, डांस मूव्स से हिला डाला स्टेज

Published : Jan 04, 2025, 02:24 PM ISTUpdated : Jan 04, 2025, 02:26 PM IST
dv

सार

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच अनबन की खबरों के बीच, धनश्री के कुछ धमाकेदार डांस वीडियो देखिए जिन्होंने फैंस का दिल जीता है। क्या वाकई दोनों अलग हो रहे हैं?

Yuzvendra Chahal-Dhanshree Verma Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच इस समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लगातार उनके अलग होने की खबरें मीडिया में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके अलग होने की बात कर रहे हैं। इन सभी बातों से जुड़े एक नया अपडेट सामने आया है। चहल और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद लोगों के दिलों में जोर का झटका लगा है। क्रिकेटर ने पत्नी के साथ सारी तस्वीरों को भी हटा दिया है। वहीं, धनश्री ने केवल उन्हें अनफॉलो किया है। अब इस अपडेट को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर आग लग गई है।

धनश्री पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं और अपने डांस मूव्स से हमेशा तड़का लगाते हुए देखी जाती हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको चहल की वाइफ के 3 ऐसे डांस वीडियो को दिखाते हैं, जिसमें उन्होंने फैंस का दिल जीता है।

धनश्री वर्मा के 3 धमाकेदार डांस 

1. चुम्मा गाने पर धनश्री का धमाकेदार डांस

चहल की पत्नी धनश्री वर्मा 7 दिसंबर 2024 को एक डांस का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह एक लड़की के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। इस इस वीडियो में उन्होंने 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के फिल्म का गाना 'चुम्मा' पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। पवन सिंह के इस गाने पर लोगों ने जमकर रील बनाए थे। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स दिए। वह डांस करती हुईं काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं।

2. धनश्री के खतरनाक मूव्स न लूटी महफिल

धनश्री वर्मा कई बार डांस करने का वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो में चहल की पत्नी श्रेया घोषाल के गाने 'लट्टू' पर खतरनाक डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके शानदार मूव्स फैंस के दिलों में आग लगा रही है। उनके इस वीडियो पर 14.1 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, अब तक 4314 लोगों ने कमेंट किए हैं। 661k लोगों ने उनके इस डांस को लाइक किया है।

हार्दिक के बाद अब चहल की बारी, क्या धनश्री वर्मा से होने वाले हैं अलग?

3. नेहा कक्कड़ के गाने पर धनश्री ने मचाया बवाल

डांसर धनश्री ने नेहा कक्कड़ के गाने पर भी शानदार स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन व्यूज मिले हैं। उनके इस डांस मूव्स को देख आप भी हिल जाएंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने इस तरह के जबरदस्त डांस किए हैं। इससे पहले भी उन्होंने डांस का तड़का इंस्टाग्राम पर लगाती हुई नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें- 'One more divorce...' चहल के पोस्ट पर फैन ने कही बड़ी बात, धनश्री को भी लपेटा!

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 1st T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल
IND vs SA 1st T20i: पहले बल्ले से कूटा, फिर गेंद से लूटा... कटक में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत