
Yuzvendra Chahal shared pictures fans reacted in Comments: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी पत्नी धनश्री वर्मा हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रहा है, जिसके चलते वह साथ नहीं रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं, चहल ने पत्नी के साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी। जिसके बाद डाइवोर्स की खबर ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। अब यूजी और धनश्री अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए देखे जा जाते हैं। ऐसा ही कुछ चहल के द्वारा देखने को मिला है। उनकी नए लुक्स ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं।
दरअसल, युजवेंद्र चहल ने बीते बुधवार को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उनका अंदाज किसी बॉलीवुड की हीरो से काम नहीं लग रहा है। उनका स्टाइल और लुक्स देख फैंस हैरान रह गए हैं। यूजी का आउटफिट भी कमाल का दिखाई दे रहा है। उन्होंने कुल 8 तस्वीरें लगाई हैं। जिसमें वह अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनका लुक्स हरेक चाहने वालों को दीवाना बना रहा है। हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स धनश्री के पीछे पड़े हुए हैं। आईए उनके कमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।
'ठुकरा के मेरा प्यार,' यूजी चहल के पोस्ट पर फैन ने दी खास सलाह, धनश्री को लपेटा
धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की नई तस्वीरों ने सनसनी मचा दी है। उनके पोस्ट पर फैंस कॉमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि "धनश्री के यहां इनकम टैक्स की रेड करवा दो, एलिमनी का पैसा सुत समेत वापस हो जाएगा।" वहीं, एक ने बोला कि "धनश्री आपके लायक नहीं थी।" इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि "आज तो भाई आप खुश लग रहे हैं, कोई दूसरी सेटिंग हो गई क्या।"
हाल ही में युजवेंद्र चहल को लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देखा गया है। एक के बाद एक अनोखे लुक्स में वह फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। हर कोई उनके अंदाज और स्टाइल पर जमकर लाइक शॉर्ट कमेंट्स देने में लगा हुआ है। कुछ यूजर्स धनश्री के साथ खड़े हुए हैं, तो कई लोग यूजी को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
धनश्री से तलाक की खबरों के बीच चहल ने जीता दिल, बच्चों के साथ करते दिखे पढ़ाई, फैंस ने कही बड़ी बात