धनश्री से तलाक की खबरों के बीच चहल ने जीता दिल, बच्चों के साथ करते दिखे पढ़ाई, फैंस ने कही बड़ी बात

Published : Feb 12, 2025, 06:15 PM IST
yuzi chahal new post

सार

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। उनका अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। 

Yuzvendra Chahal shared pictures on instagram: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी पत्नी धनश्री वर्मा हैं। खबरें सामने आ रही थी, कि दोनों के बीच जल्द ही तलाक होने वाला है। लंबे समय से दोनों एक साथ दिखाई नहीं दिए। साथ ही, उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। चहल ने धनश्री के साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी। जिसके बाद इस खबर को और ज्यादा बल मिल गया। इसी बीच अब यूजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर किए हैं, जो सबका दिल जीत रहा है।

चहल के नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने जीत लिया सबका दिल

स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह कुछ बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उन तस्वीरों में वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। आप उनके पोस्ट के माध्यम से देख सकते हैं कि कैसे वह बच्चों के बीच पढ़ाई करते हुए एंजॉय भी कर रहे हैं। यूजी एक प्यारी सी बच्ची को किताब दिखाकर कुछ सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। छोटी सी कुर्सी पर बैठी लिटिल गर्ल सबका ध्यान आकर्षित कर रही है।

यूजी चहल के पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान

यूजी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को उनका ये बर्ताव काफी पसंद आ रहा है। बच्चों के प्रति लगाव देखकर लोग लाजवाब कमेंट्स दे रहे हैं। एक यूजर ने उनके बुरे समय को लेकर लिखा "चहल भाई दर्द छुपाते हुए।" वहीं एक ने बोला "काश आपके भी बच्चे होते।" कोई उन्हें बहुत बड़ा दिल वाला इंसान बता रहा है।

'ठुकरा के मेरा प्यार,' यूजी चहल के पोस्ट पर फैन ने दी खास सलाह, धनश्री को लपेटा

पंजाब के लिए आईपीएल 2025 में खेलते दिखेंगे चहल

यूजी चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर टीम में जोड़ा। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL में कमाल किया है। 160 मुकाबलों में उनके नाम 22.44 की औसत से 205 विकेट लिए हैं। 1 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल भी चटकाए हैं। अब नए सीजन में नई टीम के साथ नजर आएंगे।

'चहल कहां है,' धनश्री वर्मा के हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैन का बड़ा सवाल

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल