भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम का एक जाना-माना नाम है, जिन्हें लंबे समय से टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी मौका नहीं मिला है। आखिरी बार भुवनेश्वर कुमार ने 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब से वो टीम से बाहर है। इस साल आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 14 विकेट अपने नाम किए थे।