भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा है। इस सीजन आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की और 12 मैचों में 263 रन बनाए। इसके अलावा 5 विकेट भी चटकाए। वहीं, पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ उन्होंने बेहतरीन पार्टनरशिप की थी। ऐसे में उन्हें एशिया कप में भी मौका दिया जा सकता है।