एशिया कप में टीम इंडिया के लिए कौन होगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर? ये 4 बल्लेबाज रेस में आगे

Published : Aug 10, 2025, 03:25 PM IST

Team India Opener in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होने जा रही है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका किसे मिलता है। लिस्ट में इन 4 खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। 

PREV
16
एशिया कप 2025 का आगाज

क्रिकेट एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत कई एशियाई टीमें खेलती दिखेंगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी जा सकती है। इस टूर्नामेंट का भारत डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं।

26
टीम इंडिया का मुकाबला

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के साथ है। उसके बाद 14 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए कौन दिखेगा? यहां हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अभिषेक के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

36
संजू सैमसन

पिछले कई टी20i मैचों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने धमाका किया है। ऐसे में संजू का नाम सबसे ज्यादा आगे आ रहा है, कि वो अभिषेक के साथ ओपन करते दिख सकते हैं। सैमसन ने अभी तक 44 टी20i में कुल 861 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस जोड़ी को बनाए रखना चाहेगी।

46
शुभमन गिल

अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल का नाम भी आता है। हालांकि, पिछले कुछ टी20i से गिल बाहर रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एशिया कप 2025 में शामिल किया जा सकता है। गिल का स्टाइल और टेक्नीक लंबी पारी खेलने जैसा है। इसके अलावा अभिषेक के साथ उनकी केमिस्ट्री अच्छी बन सकती है। दोनों बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। गिल ने अभी तक 21 टी20I में 578 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज है।

56
यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा के खेलने का स्टाइल लगभग एक जैसा है। पहली ही गेंद से यशस्वी सामने वाले गेंदबाज पार प्रहार करना शुरू करते हैं। एशिया कप 2025 में अभिषेक और जायसवाल की जोड़ी धमाका कर सकती है। जायसवाल की टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने लाजवाब बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने 23 टी20i में 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

66
केएल राहुल

केएल राहुल का फॉर्म इस समय बेहद लाजवाब है। इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला जमकर गरजा। इसके अलावा आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कई धांसू पारियां खेली थीं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ एक शानदार शतक भी जड़ा था। ऐसे में राहुल भी अभिषेक शर्मा के साथ बेहतर ओपनिंग विकल्प बन सकते हैं। इसके अलावा उनके पास 72 टी20i का अनुभव है। उनके बल्ले से इस दौरान 37.75 की औसत से 2265 रन निकले हैं। राहुल के नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक है।

Read more Photos on

Recommended Stories