हार्दिक के बाद अब चहल की बारी, क्या धनश्री वर्मा से होने वाले हैं अलग?

Published : Dec 23, 2024, 06:05 PM IST
YZC

सार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के बीच इस समय कुछ खास नहीं चल रहा है। दोनों ने लंबे समय से एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। 

Yuzvendra Chahal- Dhanashree Verma Divorce rumours: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी धनश्री वर्मा के साथ 22 दिसंबर 2020 को हुई थी। बीते 22 दिसंबर को उनकी शादी के 4 साल पूरे हो गए हैं। लॉकडाउन के समय में ही दोनों ने शादी की थी। धनश्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो की वजह से छाई रहती हैं। वहीं, चहल भी अपने क्रिकेट पर ध्यान देते हुए दोस्तों के साथ घूमते-फिरते नजर आते हैं। अब दोनों के बीच अलग होने की खबर भी पांव पसार रही है।

दरअसल, दोनों की शादी के 4 साल पूरे होने के बाद वो एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर विश करते हुए दिखाई नहीं दिए। अपनी सालगिरह पर ना ही कोई तस्वीर शेयर की और ना ही कुछ स्पेशल मैसेज लिखा, इसके बाद फैंस के मन में संदेह पैदा हो रहा है। लोग यह सोच रहे हैं, कि आखिर दोनों ऐसा कैसे कर सकते हैं। कहीं वह अलग तो नहीं होने वाले हैं? आई इसके बारे में हम आपको कुछ जानकारी देते हैं।

 

 

वेडिंग एनिवर्सरी पर नहीं दिखा कोई भी पोस्ट

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक दूसरे के साथ लंबे समय से नहीं देखे गए हैं। दोनों के साथ में कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की गई है। बीते दिनों खबर आ रही है, कि दोनों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। अब ऐसे में दोनों जल्द ही तलाक के विषय पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पहले भी दोनों के बीच उड़ चुकी है तलाक की अफवाहें

चहल की वाइफ धनश्री अक्सर लोगों के साथ डांस करती हुई नजर आती हैं। वह पेशे से मॉडल और कोरियोग्राफर हैं। उनका पोस्ट कभी भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ देखा जाता है, तो कभी किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर होता है। इन पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। इससे पहले भी कई बार चल और धनश्री के तलाक को लेकर अफवाहें उड़ाई जा चुकी हैं।

 

 

कैसे मीडिया के लाइमलाइट में आईं धनश्री?

धनश्री वर्मा के मीडिया के लाइमलाइट में आने के पीछे युजवेंद्र चहल का ही हाथ है। जिस समय दोनों की शादी हुई थी, उसे समय चहल भारतीय टीम के एक प्रमुख स्पिनर बन चुके थे और चारों तरफ उनके चर्चे हो रहे थे। चहल की बीवी को कई ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हुए भी देखा जाता है। जल्द ही उनके तेलुगू फिल्म भी आने वाली है। अपने आने वाली मूवी के लिए धनश्री वर्मा जोर-जोर से मेहनत करने में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

Viral Video: सचिन के एक पोस्ट ने बदल दी सुशीला मीना की लाइफ, मिल रहे हैं कई ऑफर

PV Sindhu के पिता को मिल चुका है अर्जुन पुरस्कार, माता भी रही हैं नेशनल प्लेयर

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs KKR: कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 3rd April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल