Cristiano Ronaldo weird goal: दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी जिसने प्राइवेट पार्ट से किया गोल

Published : Dec 02, 2022, 09:49 AM IST
Cristiano Ronaldo weird goal: दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी जिसने प्राइवेट पार्ट से किया गोल

सार

इस समय कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन धमाकेदार मैच हो रहे हैं और सभी की निगाहें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर है। कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 1 अजब-गजब गोल के बारे में।

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि खेल जगत का एक ऐसा सितारा है, जो 17 साल की उम्र से इंटरनेशनल मंच पर चमक रहा है और इस सितारे की चमक कभी भी कम नहीं हुई है। फुटबॉल से जुड़ा ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जो इनके नाम दर्ज नहीं हो। हाई जंप गोल से लेकर हेडर गोल तक रोनाल्डो इन सब में माहिर है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोनाल्डो के नाम एक ऐसा गोल भी दर्ज है जो आज तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। दरअसल, एक मैच के दौरान रोनाल्डो ने अपने प्राइवेट पार्ट से गोल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। आइए हम आपको दिखाते हैं रोनाल्डो का यह अजब गजब गोल...

प्राइवेट पार्ट से दागा गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में पुर्तगाल की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है और इन दोनों में उसे जीत मिली। रोनाल्डो ने पहले मैच में ही शानदार गोल दागा। उनके नाम 438 मैचों में 450 गोल दर्ज है। इसमें से एक गोल तो ऐसा है जो उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट से किया। जी हां, रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पेनिस से गोल दागा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें यह गोल करते देखा जा सकता है-

शरीर के इन अंगों से किए गोल 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बात की जाए तो इन्होंने अपने शरीर के लगभग हर अंग से गोल किया है। जिसमें हेडर यानी कि सिर से गोल करने की संख्या 127 है। वहीं इन्होंने अपने दाहिने पैर से 444 गोल किए हैं। इसके अलावा बाएं पैर से 127 गोल दागे हैं। अपने हिप से एक गोल और पेनिस से एक गोल किया है।

यह भी पढ़ें: FIFA के मंच पर नोरा का जलवा, 8.5 लाख लोगों ने किया लाइक, देखें वीडियो

एक-दो नहीं 6 लड़कियों को डेट कर चुका है ये फुटबॉल खिलाड़ी, एक से तो बच्चा होने के बाद हुआ अलग

PREV

Recommended Stories

SRH vs CSK: क्या अभिषेक-हेड की जोड़ी का तोड़ निकाल पाएंगे चेन्नई के गेंदबाज? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?