धोनी ने 11वीं सालगिरह पर पत्नी को दिया खास गिफ्ट, साक्षी ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल मैसेज

Published : Jul 05, 2021, 02:14 PM ISTUpdated : Jul 05, 2021, 02:16 PM IST
धोनी ने 11वीं सालगिरह पर पत्नी को दिया खास गिफ्ट, साक्षी ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल मैसेज

सार

धोनी के फैन्स जानते हैं कि उन्हें ऑटोमोबाइल से उनका कितना लगाव है। उनके पास कार और बाइक्स का बड़ा कलेक्शन है। 2011 विश्व कप विजेता कप्तान धोनी आखिरी बार 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में दिखे थे। 

नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने 4 जुलाई को अपनी 11वीं सालगिरह मनाई। धोनी ने इस मौके पर साक्षी को एक विंटेज वोक्सवैगन बीटल गिफ्ट दी। साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, सालगिरह पर इस तोहफे के लिए धन्यवाद। 

धोनी के फैन्स जानते हैं कि उन्हें ऑटोमोबाइल से उनका कितना लगाव है। उनके पास कार और बाइक्स का बड़ा कलेक्शन है। 2011 विश्व कप विजेता कप्तान धोनी आखिरी बार 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में दिखे थे।

अब फिर से आईपीएल सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो सकता है। धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। भारत के लिए उनका आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल था।

PREV

Recommended Stories

RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन