IPL से 8 गुना ज्यादा है Fifa World Cup 2022 की प्राइज मनी, जानें जीतने वाली टीम को कितने रु. मिले

Published : Dec 19, 2022, 10:05 AM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 10:27 AM IST
IPL से 8 गुना ज्यादा है Fifa World Cup 2022 की प्राइज मनी, जानें जीतने वाली टीम को कितने रु. मिले

सार

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का समापन हो चुका है और इस महा लीग की विजेता टीम अर्जेंटीना रही। ऐसे में फैंस के मन में सवाल आना लाजमी है कि विनिंग टीम को कितने पैसे मिले हैं और हारने वाली टीम का क्या हाल हुआ। तो आइए हम आपको बताते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : यह तो हम सभी जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) दुनिया की सबसे अमीर फुटबॉल लीग में से एक है। जिसमें खेलने वाले खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश नहीं बल्कि बाढ़ ही आती है। ऐसे में जब फीफा वर्ल्ड कप 2022 का समापन हो चुका है तो फैंस के मन में यह सवाल तो आ ही रहा होगा कि इस महा लीग को जीतने वाली टीम पर कितने पैसों की बारिश हुई है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिले और हारने वाली टीम को कितने...

फीफा प्राइज विनिंग अमाउंट
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस साल कतर में किया गया। जिसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इस महा लीग में कुल 440 मिलियन डॉलर प्राइज मनी टीम और खिलाड़ियों के बीच बांटी गई। रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम को 42 मिलियन डॉलर यानी लगभग 347 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिया गया। वहीं उपविजेता टीम यानी फ्रांस पर भी कम पैसों की बारिश नहीं हुई। उसे भी 30 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 248 करोड रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए गए।

रनर अप टीमों को भी मिलेंगे करोड़ों रुपए
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की बात की जाए तो तीसरे स्थान पर रहने वाली क्रोशिया को 27 मिलियन डॉलर यानी कि 223 करोड़ रुपए और चौथे स्थान पर रहने वाली मोरक्को को 25 मिलियन डॉलर यानी कि 206 करोड रुपए नगद राशि दी गई। वहीं फीफा में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों को 9 मिलियन डॉलर यानी कि 75 करोड़ दिए गए।

आईपीएल से 8 गुना ज्यादा है फीफा की प्राइस मनी
दूसरी ओर दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो इसकी प्राइस मनी 40.5 करोड़ रुपए है जो कि फीफा की प्राइज मनी से 8 गुना कम है। आईपीएल में विजेता टीम को 20 करोड़ और हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जबकि, तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 7 और 6.5 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 347 करोड़ रुपए दिए गए।

यह भी पढ़ें: Fifa World Cup 2022: इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं लियोनेल मेसी, देखें उनके लग्जीरियस शौक

FIFA में छाया इन खूबसूरत हसीनाओं को जादू, देखें कैसे मैदान पर लगाया ग्लैमर का तड़का

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका