ओलंपिक टेस्ट इवेंट से पहले बोले मनदीप, 'क्रिकेट की तरह हॉकी में भी दिखाना होगा बेहतर खेल'

Published : Jul 30, 2019, 04:18 PM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 04:29 PM IST
ओलंपिक टेस्ट इवेंट से पहले बोले मनदीप, 'क्रिकेट की तरह हॉकी में भी दिखाना होगा बेहतर खेल'

सार

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मनदीप सिंह ने मंगलवार को कहा- अगर हम हॉकी में मेडल जीतते हैं तो लोग उसकी अपने आप प्रशंसा करेंगें। हमें पूरा विश्वास है कि हम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। साथ उन्होंने भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेलो इंडिया मुहिम की तारीफ की। उन्होंने कहा ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।

बेंगलोर. भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मनदीप सिंह ने मंगलवार को कहा- अगर हम हॉकी में मेडल जीतते हैं तो लोग अपने आप प्रशंसा करेंगें। हमें पूरा विश्वास है कि हम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। साथ उन्होंने भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेलो इंडिया मुहिम की तारीफ की। उन्होंने कहा ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने कहा ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यह जमीनी स्तरों पर खेल के क्षेत्र में सुधार करेगा। हमारे खेल मंत्री हमें हमेशा सपोर्ट करते हैं।

संदीप ने कहा लोग कहते हैं क्रिकेट को समर्थन मिलता है, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि हॉकी को भी खूब समर्थन मिल रहा है। अगर हम मेडल लाएंगे तो लोग हमारी तरफ आकर्षित होंगे। हमारे खेल को समर्थन मिलेगा। 

अगले साल टोक्यो में वर्ल्डकप होना है। जिसके लेकर संदीप ने कहा- हमारा पहला लक्ष्य है कि हम टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करें। और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। हमारा लक्ष्य हमेशा देश के लिए मेडल लाना रहा है। 

इंडियन हॉकी फेडरेशन ने हाल में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए 18 सदसीय टीम का एलान किया है।  फेडरेशन ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भारतीय टीम 17 अगस्त को होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए टोक्यो रवाना होगी। 

ये हॉकी की टीम
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मनदीप सिंह(उप कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरन सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, नीलम संजीव, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अशीष टोपनो, एसवी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, सूरज करकेरा।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच