आस्ट्रेलिया को सीरीज हराने के बाद जब घर लौटे मोहम्मद सिराज, पिता की कब्र पर जाकर भावुक हुए

Published : Jan 21, 2021, 05:57 PM IST
आस्ट्रेलिया को सीरीज हराने के बाद जब घर लौटे मोहम्मद सिराज, पिता की कब्र पर जाकर भावुक हुए

सार

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज के पिता का 20 नवंबर को फेफड़ों की बीमारी के चलते निधन हो गया था। सिराज तब से आस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के साथ थे। अब जब आस्ट्रेलिया से टीम भारत लौटी, तो सिराज हैदराबाद घर पहुंचते ही सबसे पहले पिता की कब्र पर पहुंचे।

हैदराबाद. आस्ट्रेलिया को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से हराने के बाद अपने घर लौटे टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज सीधे अपने अपने पिता की कब्र पर पहुंचे। इस दौरान वे काफी भावुक थे।

करीब 63 दिन बाद 26 वर्षीय सिराज राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, तो घर जाने के बजाय सबसे पहले खैरताबाद के कब्रिस्तान गए। वहां अपने पिता मोहम्मद गोस की कब्र पर फूल चढ़ाए। बता दें कि सिराज के पिता का 53 वर्ष की आयु में 20 नवंबर को फेफड़ों की बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे ऑटो चलाते थे। सिराज तब से आस्ट्रेलिया में थे। उस वक्त वे सिडनी के ब्लैकटाउन ओवल में एक अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे थे। कोच रवि शास्त्री और कैप्टन विराट कोहली ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उस वक्त कोविड-19 के प्रतिबंध के चलते सिराज का इंडिया लौटना संभव नहीं था। लिहाजा उन्होंने वहीं रुकना मुनासिब समझा।

सिराज ने इसी सीरिज से टेस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने 3 मैच खेले और 13 विकेट झटके। ब्रिसबेन के गाबा में हुए सीरिज के अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका