फ्रेंच ओपन जीतने वाले जोकोविच ने अपना रैकेट एक बच्चे को दिया, कहा- वह मुझे कोचिंग दे रहा था, वीडियो वायरल

Published : Jun 14, 2021, 05:01 PM IST
फ्रेंच ओपन जीतने वाले जोकोविच ने अपना रैकेट एक बच्चे को दिया, कहा- वह मुझे कोचिंग दे रहा था, वीडियो वायरल

सार

जोकोविच ने मैच के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘मैं उस लड़के को नहीं जानता, लेकिन वह पूरे मैच के दौरान मेरे कान में घुसा रहा। खासतौर से तब, जब मैं दो सेट के बाद भी पिछड़ रहा था।

स्पोर्ट्स डेस्क.  नोवाक जोकोविच ने फाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस सितपितास को हराकर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन जीता। जीत के बाद जोकोविच ने अपना रैकेट दर्शक दीर्घा में खड़े एक बच्चे को पकड़ा दिया। रैकेट हाथ में आने के बाद इस फैन की प्रतिक्रिया बहुत खूबसूरत थी। बच्चे मारे खुशी के नाचने लगा।  ऐसा लगा जैसे उसे सारा जहां मिल गया हो।

"

इस दौरान कई लोगों को अचंभा भी हुआ कि आखिर जोकोविच ने इस फैन में ऐसा क्या देखा कि अपना फ्रेंच ओपन विनिंग रैकेट उसे पकड़ा दिया? जोकोविच ने मैच के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘मैं उस लड़के को नहीं जानता, लेकिन वह पूरे मैच के दौरान मेरे कान में घुसा रहा। खासतौर से तब, जब मैं दो सेट के बाद भी पिछड़ रहा था। वह लगातार मेरा उत्साह बढ़ा रहा था, साथ ही वह मुझे रणनीति भी सुझा रहा था। वह कहता था- अपना सर्व रोको, एक इजी फर्स्ट बॉल मिलने के बाद दबदबा बनाओ।

वह सच में मुझे कोचिंग दे रहा था, और मुझे यह बेहद क्यूट और अच्छा लगा। सर्वश्रेष्ठ इंसान को रैकेट देना- और यह वही था। मेरा सपोर्ट करने और मेरे साथ बने रहने के लिए मैच के बाद उसे अपना रैकेट देना मेरे लिए आभार व्यक्त करना था। 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका