बिना शादी के ही मां बन गई ये टेनिस स्टार, शेयर की मंगेतर के साथ बच्चे की फोटो

Published : Jul 16, 2022, 10:34 AM ISTUpdated : Jul 16, 2022, 10:57 AM IST
बिना शादी के ही मां बन गई ये टेनिस स्टार, शेयर की मंगेतर के साथ बच्चे की फोटो

सार

दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने शुक्रवार (15 जुलाई) को एक बच्चे को जन्म दिया है। उसका नाम थियोडोर है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

स्पोर्ट्स डेस्क : पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) और उनके 42 वर्षीय मंगेतर अलेक्जेंडर गिलकेस (Alexander Gilkes) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। मारिया ने 15 जुलाई 2022 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ बेटे की फोटो शेयर की। बता दें कि ब्रिटिश बिजनेसमैन और 35 वर्षीय पूर्व रूसी खिलाड़ी ने दिसंबर 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। हालांकि, अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है।

इतना अनोखा रखा बेटे का नाम
मारिया शारापोवा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मारिया और उनके मंगेतर अलेक्जेंडर गिलकेस अपने बेटे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके बेटे का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। उनके बेटे का नाम Theodore थियोडोर रखा है, जिसका मतलब होता है भगवान का दिया गया दिव्य तोहफा। फोटो शेयर कर मारिया ने लिखा कि हमारे छोटे से परिवार के लिए सबसे सुंदर उपहार... मारिया और उनके बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हे खूब सारी बधाई दे रहे हैं। अब तक 1.8 लाख से ज्यादा लोग उनके फोटो को लाइक कर चुके हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर मारिया शारापोवा के 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ऐसा रहा मारिया का टेनिस करियर 
बता दें कि रशियन टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने 2004 में 17 साल की उम्र में अपना पहला विम्बलडन ग्रैंड स्लैम जीता था। 2006 में वो अमेरिकी ओपन और 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी उन्होंने जीता था। इसके बाद 2012 और 14 में उन्होंने फ्रेंच ओपन भी जीता था। 2016 में मारिया डेपिंग के आरोपों के कारण 15 महीनों के लिए बैन हो गई थी। लेकिन 2017 में उन्होंने शानदार वापसी की। बता दें कि इस खिलाड़ी ने 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद टेनिस से संन्यास ले लिया था।

ये भी देखें :  Singapore Open 2022 में पीवी सिंधू की शानदार जीत, चीनी की हॉन यू को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

49 की उम्र में भी गजब के हैंडसम लगते हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, शेयर की अपनी धांसू तस्वीरें

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स