मैदान के बाद अब BCCI में चलेगी गांगुली की 'दादागिरी', अध्यक्ष पद की संभाली कमान

Published : Oct 23, 2019, 11:14 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:21 PM IST
मैदान के बाद अब BCCI में चलेगी गांगुली की 'दादागिरी', अध्यक्ष पद की संभाली कमान

सार

 भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार को सालाना आम बैठक में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष चुने गए। पिछले 33 महीने से सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ही बीसीसीआई का संचालन कर रही थी। 

नई दिल्ली. भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार को सालाना आम बैठक में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष चुने गए। पिछले 33 महीने से सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ही बीसीसीआई का संचालन कर रही थी। 

अमित शाह के बेटे को भी अहम जिम्मेदारी 
गांगुली के अलावा गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव होंगे। उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरूण धूमल कोषाध्यक्ष होंगे जबकि केरल के जयेश जार्ज संयुक्त सचिव होंगे।

9 महीने का रहेगा गांगुली का कार्यकाल
गांगुली 9 महीने के लिए अध्यक्ष होंगेबीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली ने अकेला नामांकन भरा था। उनके नाम के ऐलान के बाद गांगुली ने पद संभाल लिया। गागुंली 9 महीने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे। गांगुली 5 साल 2 महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं गांगुली
सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं। उन्होंने 113 टेस्ट खेले हैं। 188 पारियों में उन्होंने 7212 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

वहीं, सौरव ने 311 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 11363 रन बनाए हैं। 183 उनका हाईएस्ट स्कोर है। गांगुली ने इस फॉर्मेट में 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल