आखिरी मिनटों में स्पेन ने दिखाया शानदार खेल, यूरो 2020 के लिए किया क्वालिफाई

Published : Oct 16, 2019, 05:37 PM IST
आखिरी मिनटों में स्पेन ने दिखाया शानदार खेल, यूरो 2020 के लिए किया क्वालिफाई

सार

रौद्रिगो मोरेनो के आखिरी मिनटों में किए गए बराबरी के गोल की मदद से स्पेन ने स्वीडन से ड्रॉ खेलकर यूरो कप 2020 फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया, जबकि आयरलैंड को स्विटजरलैंड ने 2-0 से मात दी।


पेरिस(France). रौद्रिगो मोरेनो के आखिरी मिनटों में किए गए बराबरी के गोल की मदद से स्पेन ने स्वीडन से ड्रॉ खेलकर यूरो कप 2020 फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया, जबकि आयरलैंड को स्विटजरलैंड ने 2-0 से मात दी।

स्पेन अगले साल जून में होने वाली यूरो चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई। रौद्रिगो ने इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 किया। स्पेन ग्रुप एफ में शीर्ष पर है जबकि स्वीडन उससे 5 और रोमानिया 6 अंक पीछे है। रोमानिया ने नॉर्वे से 1-1 से ड्रॉ खेला।

ग्रुप डी में स्विटजरलैंड ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है। वह आयरलैंड और डेनमार्क से एक अंक पीछे है, जबकि उसके दो मैच बाकी है। आयरलैंड को अपना आखिरी मैच 18 नवंबर को डेनमार्क से खेलना है। अन्य मैचों में बोस्निया हर्जेगोविना को यूनान ने 2-1 से हराया, जबकि इस्राइल ने लाटविया को 3-1 से मात दी।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

Recommended Stories

Chess Olympiad: भारत का दमदार खेल, ओपन टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराया
Asian Games 2026 Day 8: तीरंदाजी में भारत ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब मनु भाकर पर नजर