Wimbledon में भारत की बेटी ने रचा था इतिहास, सानिया मिर्जा की जीत को 10 साल हुए पूरे

Published : Jul 11, 2025, 11:54 AM ISTUpdated : Jul 11, 2025, 11:56 AM IST
Sania-Mirza-Wimbledon-2015-win

सार

Sania Mirza Wimbledon 2015 win: सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने 2015 में विंबलडन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। यह ऐतिहासिक पल आज भी याद किया जाता है और विंबलडन ने इस जीत का वीडियो शेयर किया है।

Sania Mirza and Martina Hingis Wimbledon champions: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भले ही टेनिस से संन्यास ले लिया हैं, लेकिन आज भी उन्हें उनकी उपलब्धि और सफलता के लिए याद किया जाता है। वह पहली ऐसी भारतीय महिला हैं, जिन्होंने विंबलडन में जीत का परचम लहराया। आज से 10 साल पहले 11 जुलाई 2015 को सानिया मिर्जा ने इतिहास रचते हुए वूमेंस मिक्स्ड डबल में मार्टिना हिंगेस के साथ इतिहास रचा। इस दिन को याद करते हुए विंबलडन और सानिया मिर्जा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, आइए आपको दिखाते हैं...

जब सानिया मिर्जा ने विंबलडन में रचा इतिहास (Sania Mirza Wimbledon victory video)

इंस्टाग्राम पर विंबलडन और सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में 11 जुलाई 2015 का वह ऐतिहासिक मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया है, जब सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगेस के साथ रूसी जोड़ी एकेटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना को हराया था। इस मैच में इंडो-स्विस सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने 5-7, 7-6 और 7-5 से शानदार जीत दर्ज की थी और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।

 

 

सानिया हिंगेस की जोड़ी थी कमाल (Sania Mirza Grand Slam history)

2015 में अपनी जोड़ी से धमाल मचाने वाली सानिया और मार्टिना हिंगेस की जोड़ी 2015 में विंबलडन जीतने के बाद तीन बार ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन बनीं, लेकिन सानिया के विंबलडन 2015 वूमेन मिक्स्ड डबल्स कंपटीशन को आज भी याद किया जाता है। बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2003 में विंबलडन की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2011 में ऐलेना वेस्नीना के साथ जोड़ी बनाते हुए विंबलडन सेमी फाइनल और साल 2008 और 2016 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर पूरा किया था। अपने टेनिस करियर के इतिहास में सानिया मिर्जा ने 6 बार ग्रैंड स्लैम और चार बार ओलंपिक की ट्रॉफी जीती है। वह 43 टेनिस खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा