Indian tennis stars at Wimbledon: 1999 से 2015 तक, भारतीय टेनिस सितारों ने विंबलडन में कई खिताब जीते। महेश भूपति, लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में शानदार प्रदर्शन किया।

Indian tennis stars at Wimbledon: इस समय लंदन में विंबलडन 2025 खेला जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 11 जुलाई को होगा। विंबलडन एक टेनिस टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया भर के टेनिस प्लेयर शामिल होते हैं। इसमें कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि विंबलडन में भारत के तीन टेनिस स्टार ने 1999 से लेकर 2015 तक पार्टिसिपेट किया, जिसमें भारत के पास 8 मेडल आए। आइए आपको बताते हैं भारत की ओर से किसने विंबलडन में जीत का परचम लहराया।

विंबलडन में भारत की जीत (India Wimbledon history)

1999 में महेश भूपति ने जीता विंबलडन मेंस डबल

1999 में भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ने लिएंडर पेस के साथ मेंस डबल टेनिस प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी।

मिक्स्ड डबल्स में लिएंडर पेस ने जीता खिताब

1999 में ही मिक्स डबल्स में लिएंडर पेस ने अमेरिका की लिसा रेमंड के साथ विंबलडन में मिक्स डबल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। उन्होंने स्वीडन के जोनास ब्योर्कमैन और रूस की अन्ना कोर्निकोवा को हराया।

मिक्स डबल्स में जीते महेश भूपति

इसके बाद विंबलडन 2002 में महेश भूपति ने रूस की एलेना लिखोवत्सेवा के साथ मिक्स डबल कंपटीशन में जीत दर्ज की और फाइनल में जिम्बाब्वे के केविन उलिएट और स्लोवाकिया की डेनिएला हंटुचोवा को हराकर 2002 की ट्रॉफी अपने नाम की।

लिएंडर पेस ने फिर जीत मिक्स्ड डबल्स

विंबलडन 2003 में लिएंडर पेस ने अमेरिका की मार्टिना नवरातिलोवा के साथ इजराइल के एंडी राम और रूस की अनास्तासिया रोडियोनोवा हराकर मिक्स्ड डबल्स की ट्रॉफी अपने नाम की।

महेश भूपति ने मैरी पियर्स के साथ जीता मिक्स्ड डबल्स

विंबलडन 2005 में भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ने दूसरा विंबलडन मिक्स डबल्स खिताब जीता। उनकी जोड़ी फ्रांस की मैरी पियर्स के साथ थी।

लिएंडर पेस ने जीता तीसरा मिक्स डबल

विंबलडन 2010 में लिएंडर पेस ने कारा ब्लैक के साथ मिक्स डबल्स में दक्षिण अफ्रीका के वेस्ली मूडी और लिसा रेमंड की जोड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की।

सानिया मिर्जा ने जीता वूमेन डबल कंपटीशन

विंबलडन 2015 में सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और रूसी जोड़ी एलेना वेस्नीना और एकातेरिना मकारोवा को हराया।

विंबलडन 2015 में लिएंडर पेस ने फिर जीत मिक्स्ड डबल

विंबलडन 2015 में लिएंडर पेस ने 9 सालों का सूखा खत्म कर मार्टिना हिंगिस के साथ मिक्स डबल कंपटीशन जीता और स्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया और हंगरी के टिमिया बाबोस को हराया।