शिमला में हो रही साइकिल रेस में विमेंस राइडर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 16 प्रतिभागी हुई शामिल

Published : May 10, 2024, 12:58 PM IST
mtb cycle race 1.jpg

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित एमटीबी फायरफॉक्स साइकिल रैली में इस बार 16 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। विमेन राइडर्स की इतनी संख्या पहली बार इस प्रकार की रेस में देखने को मिली है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। हिमाचल प्रदेश के शिमला में फायरफॉक्स एमटीबी  साइकिल रेस हो रही है। 10 से 12 मई तक होने वाली रेस में बड़ी संख्या में देश भर से पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस रेस में इस बार खास ये है कि महिला राइडर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साइकिल रेस के 11वें एडिशन में कुल 16 विमेन राइडर्स ने पार्टिसिपेट किया है जो अब तक हुई रेस में सर्वाधिक है। इस दौरान रेस में वह शिमला में कई पहाड़ी और जंगल के रास्तों से भी होकर गुजरेंगी। 

HASTPA ने जताई खुशी
हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन ने रेस में विमेन राइडर्स की भागीदारी बढ़ने पर खुशी जताई है। यह भी कहा है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर आगे आना चाहिए। महिला राइडर्स की बढ़ती प्रतिभागियों की संख्या साइकिलिंग की लोकप्रियता बढ़ने की ओर इशारा करता है। रेस में 9 शहरों और 2 देशों की कुल 16 महिलाओं ने प्रतिभाग किया है।

कोई बैंकर तो कोई माउंटेनर 
शिमला में आयोजित साइकिल रेस में पार्टिसिपेट करने वाली महिलाओं में सभी स्पोर्स्ट पर्सन नहीं हैं। रेस में ऐसा महिला राइडर भी शामिल है जो बैंक कर्मी हैं तो वहीं कोई माउंटेनर भी है। कोई कंप्यूटर की छात्रा भी है। ऐसे में कई पेशे से जुड़ी महिलाएं रेस में शामिल हैं।  

बैंकर है इंदू गुजर
रेस में हिस्सा ले रहीं इंदू गुजर (32) पेशे से बैंकर हैं। वह सिंगल मदर हैं। तीन से वह साइकिंलिंग कर रही हैं। उन्होंने एमटीबी एलिमिनेटर वर्ल्ड कप 2022 में भी हिस्सा लिया था। खास बास ये है कि वह सैंडुरो एमटीबी चैलेंज 2023 की विजेता भी हैं। एमटीबी जयपुर 2022 में दूसरी रैंक, एचसीएल साइक्लोथॉन 2022-2023 में उन्हें चौथा स्थान मिला था।

माउंटेनर हैं प्रियंका मेहता
रेस में भाग ले रहीं हल्दवानी निवासी प्रियंका मेहता (25) एक पर्वतारोही हैं। उन्हें एमटीबी नेशनल 2024 में मेडल, एमटीबी साइक्लोथॉन नोएडा में हुई प्रतियोगिता में उन्हें इसी साल तीसरा स्थान मिला जबकि 2021 में एमटीबी तेनजिंग नोर्गे में फर्स्ट प्राइज और एमटीबी अरुणाचल प्रदेश में 2022 में सेकेंड प्राइज मिला था।  कैलाश साइकिलिंग अभियान में उन्होंने 4000M की ऊंचाई पर साइकिलिंग की थी। 

संध्या मौर्य हैं कम्यूटर की छात्रा
संध्या पीजीडीसीए छात्रा और एक पेशेवर एमटीबी राइडर हैं। एमटीबी नेशनल्स में महिलाओं की एलीट श्रेणी में टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश की संध्या ने 2021 में एमटीबी राइडिंग शुरू की। एमटीबी शिमला में उनका पहला मौका है।

 

 

PREV

Recommended Stories

Enzo Maresca replaces Pep Guardiola as new Manchester City manager
Mandaviya felicitates volleyball team for historic AVC Cup bronze