तीरंदाजी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का पांच मेडल के साथ सफर पूरा, दो गोल्ड और तीन कांस्य जीते

Published : Aug 20, 2023, 11:46 PM ISTUpdated : Aug 20, 2023, 11:56 PM IST
Archery World Cup 2023

सार

भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परिनीत कौर ने गोल्ड जीता है।

Archery World Cup 2023: तीरंदाजी विश्व कप 2023 स्टेज 4 को भारत ने पांच मेडल्स के साथ फिनिश कर लिया है। पेरिस में हुए इस आयोजन में भारतीय तीरंदाजों ने दो गोल्ड और तीन कांस्य के साथ पांच मेडल जीते हैं। महिला तीरंदाजों की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीते। महिला तीरंदाजों की इसी तिकड़ी ने बीते महीनों बर्लिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

इन महिला तीरंदाजों ने जीते विश्व कप में गोल्ड

भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परिनीत कौर ने गोल्ड जीता है। यह टीम कुछ महीने पहले हुई तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। यह चैंपियनशिप बर्लिन में आयोजित थी।

भारत की पुरुष टीम ने भी गोल्ड पर लगाया निशाना

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। तीरंदाजी विश्व कप में गोल्ड जीतने वाली पुरुषों की टीम में ओजस प्रवीन देवतले, प्रथमेश जावकर, अभिषेक वर्मा की तिकड़ी शामिल रही।

व्यक्तिगत पदक भी जीता भारतीय तीरंदाज ने

भारतीय तीरंदाज ने विश्व कप में व्यक्तिगत पदक भी जीते हैं। महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा ने एक कांस्य जीता है। जबकि विश्व की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज 17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी व्यक्तिगत इवेंट के क्वार्टर फाइनल में नॉकआउट हो गई। भारत की ओर से केवल ज्योति सुरेखा ही व्यक्तिगत इवेंट में कोई मेडल जीत सकी हैं। व्यक्तिगत मेडल जीतने में अन्य सभी तीरंदाज असफल रहे।

ये हैं हमारे मेडल विजेता...

  • ओजस प्रवीण देवतले, प्रथमेश जावकर और अभिषेक वर्मा - पुरुषों की कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक
  • अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर - महिला कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक
  • धीरज बोम्मदेवरा, अतानु दास और तुषार प्रभाकर शेल्के - पुरुषों की रिकर्व टीम में कांस्य पदक
  • भजन कौर, अंकिता भक्त और सिमरनजीत कौर - महिला रिकर्व टीम में कांस्य पदक
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड में कांस्य पदक

यह भी पढ़ें:

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स