
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम 20 जुलाई को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या लियोनेल मेसी अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाएंगे या फिर हैरी केन इंग्लैंड को जीत दिलाएंगे।
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप यह मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं। अर्जेंटीना को 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों ने यादगार जीत हासिल की है, जिससे उनकी प्रतिद्वंद्विता और भी रोमांचक बन गई है।
और पढे़ं- 40 साल पुरानी है अर्जेंटीना और इंग्लैंड की फुटबॉल दुश्मनी, आज भी मशहूर है माराडोना का 'हैंड ऑफ गॉड'
1. अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच कब शुरू होगा?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।
2. अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
3. इस टूर्नामेंट में मेसी और हैरी केन ने कितने गोल किए हैं?
लियोनेल मेसी ने 8 गोल, जबकि हैरी केन ने 6 गोल किए हैं और दोनों अपनी-अपनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं।