Asia Cup hockey 2025: पाकिस्तान बाहर, अब कजाकिस्तान-बांग्लादेश को मिला मौका

Published : Aug 19, 2025, 01:57 PM ISTUpdated : Aug 19, 2025, 02:02 PM IST
Pakistan-Withdraw-Asia-Cup-Hockey-2025

सार

Asia Cup Hockey 2025: एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार में होगा। पाकिस्तान और ओमान के बाहर होने के बाद अब भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

Pakistan Withdraw Asia Cup Hockey: क्रिकेट एशिया कप 2025 के साथ 29 अगस्त से एशिया कप हॉकी का आगाज भी होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान ने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के अलावा ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान जैसी टीमों को मौका मिलेगा। आइए जानते हैं हॉकी एशिया कप में कौन सी टीमें शामिल हुई है और हॉकी एशिया कप का शेड्यूल क्या है?

हीरो एशिया कप 2025 शेड्यूल (Asia Cup hockey schedule 2025)

हीरो एशिया कप 2025 का आगाज 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर, बिहार में होगा। इसमें 8 टीमें शामिल होंगी। पाकिस्तान और ओमान का नाम वापस लेने के बाद पूल ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान की टीम शामिल हैं। वहीं, पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे टीम शामिल होंगी। एशिया कप जीतने वाली टीम को हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट मिल सकता है। बता दें कि हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाला है।

और पढे़ं- एशिया कप 2025: भारत के विकेटकीपर की रेस, 7 दावेदार आमने-सामने

Asia Cup 2025 Pakistan Squad: बगैर बाबर और रिजवान उतरेगी पाकिस्तान टीम, जानें किसे मिली जगह

पाकिस्तान ने क्यों लिया हॉकी एशिया कप से बाहर होने का फैसला

बता दें कि 19 अगस्त, मंगलवार को पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपनी टीम को भारत भेजने से आधिकारिक रूप से मना कर दिया है। हॉकी फेडरेशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ये फैसला किया। हालांकि, भारत पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दे चुका था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली, क्योंकि एशिया कप से बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका भी गंवा दिया है।

3-3 बार भारत-पाकिस्तान जीत चुका है हॉकी एशिया कप (Hockey Asia Cup stats)

हॉकी एशिया कप की शुरुआत 1982 में पाकिस्तान में हुई थी,‌ तब से लेकर अब तक इसके 11 सीजन हो चुके हैं। पाकिस्तान की टीम ने 1982, 1985 में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 1999 में पाकिस्तान आखिरी बार जीता था। उसने साउथ कोरिया को 5-4 से हराया था। वहीं, भारत ने भी तीन बार (2003, 2007,2017) एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, साउथ कोरिया सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब अपने नाम कर चुका है। 2022 में साउथ कोरिया ने मलेशिया को 2-1 से हराया था। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच