Asian Games में 72 साल बाद किरण बालियान ने भारत की झोली में डाला शॉटपुट में मेडल, 1951 में बारबरा ने जीता था ब्रांज

Published : Sep 29, 2023, 10:03 PM ISTUpdated : Sep 30, 2023, 12:56 AM IST
Kiran Baliyan

सार

हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी 24 वर्षीय किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक 72 साल बाद जीता है।

Asian Games 2023: भारत की किरण बालियान ने शॉटपुट में ब्रांज मेडल जीता है। देश के खाते में यह उपलब्धि 72 सालों के बाद आई है। किरण बलियान ने शुक्रवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर की दूरी तक आयरन बॉल फेंककर भारत के मेडल का खाता खोला।

72 साल बाद भारत की झोली में शॉटपुट में मेडल

हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी 24 वर्षीय किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक 72 साल बाद जीता है। इसके पहले साल 1951 में नई दिल्ली में आयोजित पहले एशियन गेम्स में बारबरा वेबस्टर ने भी ब्रांज मेडल जीता था। बारबरा, तत्कालीन बांम्बे स्टेट की रहने वाली एंग्लो इंडियन महिला थीं। उनके बाद भारत के लिए किरण बालियान ने शॉटपुट में 2023 में मेडल जीता है।

बालियान का सीजन का सर्वश्रेष्ठ 17.92 मीटर

किरण बलियान का सीज़न के साथ-साथ व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 17.92 मीटर है। यह उन्होंने 10 सितंबर को चंडीगढ़ में इंडियन ग्रां प्री 5 में दूसरे स्थान पर रहते हुए बनाया था।

मेडल जीतने के बाद पता चला 72 साल बाद इतिहास दोहराया

किरण बालियान ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में शॉटपुट में कांस्य जीतने के बाद बताया कि उनको पता नहीं था कि भारत की झोली में यह मेडल 72 साल बाद आया है। उन्होंने कहा कि मैं इतिहास (1951 के बाद एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शॉटपुट खिलाड़ी) नहीं जानती थी। मेरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर था। मैं ऐसा नहीं कर सकी और मैं अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। लेकिन मैंने मेडल जीता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

गलती से शॉटपुट में आ गई अब इतिहास बनाया

मेरठ की रहने वाली किरण बालियान एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की बेटी है। वह शॉटपुट गलती से खेलने लगी। दरअसल, करीब नौ साल पहले एक जूनियर टूर्नामेंट में शॉटपुट इवेंट में उसका नाम गलती से दर्ज हो गया। यहां वह खेली तो अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद वह इस खेल में आगे बढ़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें:

Asian Games 2023: भारत के निशानेबाजों ने सोने पर लगाया निशाना, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 3 May 2026: Who Won Yesterdays IPL Match KKR vs SRH, GT vs PBKS जानें 45-46वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट और अवॉर्ड विनर्स