Asian Para Games 2026: 21 गोल्ड के साथ चौथे नंबर पर भारत, 23 अक्टूबर को कितने पदक जीतने की उम्मीद?

Published : Oct 23, 2026, 07:47 AM IST
Asian Para Games 2026

सार

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 88 पदक जीते हैं और मेडल टैली में चौथे नंबर पर है। जानें भारत की पदक तालिका और 23 अक्टूबर के मुकाबलों से जुड़ी अहम जानकारी।

Asian Para Games Medal Tally: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत ने 26 पदक जीते। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 88 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। मेडल टैली में चीन पहले नंबर पर है। चीन ने अब तक 150 गोल्ड समेत कुल 314 पदक जीते हैं। जापान 40 गोल्ड के साथ 136 पदक जीतकर दूसरे नंबर पर है, जबकि उज्बेकिस्तान 38 गोल्ड समेत 120 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत की कोशिश अब अपनी पदक संख्या 100 के पार पहुंचाने की होगी।

शीतल देवी ने जीते दो गोल्ड मेडल

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने दो गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड प्रतियोगिता में गोल्ड जीता। इसके बाद शीतल देवी और तोमन कुमार की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता में भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा तैराकी और दूसरी प्रतियोगिताओं मे भी मेडल जीते। तेजलबेन डामोर ने महिला 400 मीटर टी12 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिला व्यक्तिगत W1 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।

और पढे़ं- Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जापान से भेजा गया भारत

23 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने के मौके

एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन यानी 23 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों के सामने कई अहम मुकाबले होंगे। पैरा बैडमिंटन, पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा शूटिंग, पैरा तैराकी और पैरा पावरलिफ्टिंग जैसी 30 स् ज्यादा प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

  • पैरा बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। प्रमोद भगत, नवीन शिवकुमार और नित्या श्री सुमति सिवन जैसे खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी।
  • पैरा शूटिंग में अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। हालांकि, इस प्रतियोगिता में उनका फाइनल तक पहुंचना क्वालिफिकेशन में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
  • पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी भाला फेंक, लंबी कूद, दौड़ और क्लब थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। भाला फेंक में सुमित अंतिल पर भी नजरें रहेंगी।

भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए छठे दिन भी कई पदक जीतने की उम्मीद है। भारत का लक्ष्य मेडल टैली में अपनी स्थिति मजबूत करना और कुल पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचाना होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Naman Dhir: पिता मेडिकल स्टोर पर करते काम, बेटा नमन कैसे बना स्टार क्रिकेटर, जानिए पूरी कहानी
IND vs NZ 1st T20: संजू सैमसन ने खोला न्यूजीलैंड को हराने का सीक्रेट, बताया रिकॉर्ड जीत का मंत्र