Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जापान से भेजा गया भारत

Published : Oct 22, 2026, 10:46 AM IST
Mohammad Shams Alam Sheikh

सार

Asian Para Games 2026: जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर महिला होटल कर्मचारी से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और भारत वापस भेज दिया गया।

Mohammad Shams Alam Sheikh: जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक महिला होटल कर्मचारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद जापानी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। अब पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और शेख के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख सोमवार को उस होटल में ठहरे हुए थे, जहां भारतीय पैरा तैराकी टीम रुकी थी। बताया गया है कि एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी होटल के कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान शेख पर उसके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना के बाद महिला की शिकायत आयोजन समिति और भारतीय दल के अधिकारियों तक पहुंची। आयोजन समिति ने भी भारतीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जापानी पुलिस ने शेख को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। शेख को एशियन पैरा गेम्स में कई प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था, लेकिन वह किसी भी मुकाबले में शामिल हुए बिना ही भारत लौट आए।

और पढे़ं- कौन हैं दीप्ति जीवनजी? कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना, अब एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड

हार्दिक पांड्या का जबरा फैन, एक झलक के लिए पैदल तय किया 1,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर

क्या हो सकती है आगे की कार्रवाई?

इस मामले को लेकर पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया गंभीरता से विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसमें आजीवन प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ आजीवन प्रतिबंध लगाने का कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मामले की समीक्षा के बाद औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। आगे की कार्रवाई के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख?

मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के रहने वाले भारतीय पैरा तैराक हैं। वह पैरा तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ल्ड पैरा स्विमिंग के रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 कैटगिरी में वर्ल्ड की नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। शेख ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते थे। इसके अलावा, 2025 में आइसलैंड के रेक्याविक में आयोजित इंटरनेशनल गेम्स में भी उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाए थे। साल 2026 के एशियन पैरा गेम्स में शेख लगातार तीसरी बार हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन आरोपों के बाद उन्हें प्रतियोगिता से लौटना पड़ा। अब इस मामले में जांच और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के फैसले पर सबकी नजरें हैं।

मोहम्मद शम्स आलम को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. मोहम्मद शम्स आलम शेख पर क्या आरोप लगे हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर जापान में एक महिला होटल कर्मचारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

2. जापान में मोहम्मद शम्स आलम शेख के साथ क्या हुआ?

शिकायत के बाद जापानी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में भारत वापस भेज दिया।

3. क्या मोहम्मद शम्स आलम शेख पर आजीवन प्रतिबंध लगा है?

नहीं, आजीवन प्रतिबंध पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला होने की पुष्टि नहीं है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ T20 Series: सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका क्यों नहीं? अय्यर ने बताई सबसे बड़ी वजह
Ind vs NZ T20 Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला