छड़ी के सहारे स्विमिंग पूल में चलते दिखे ऋषभ पंत, चोट से उबरने में काम आता है यह तरीका

Published : Mar 15, 2023, 05:48 PM ISTUpdated : Mar 15, 2023, 05:50 PM IST
Rishabh Pant

सार

क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे चलते दिख रहे हैं। चोट से उबरने में पानी के अंदर चलने का तरीका बहुत काम आता है।

नई दिल्ली। सड़क हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत तेजी से ठीक हो रहे हैं। वह पानी में छड़ी के सहारे टहल रहे हैं। ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में ऋषभ स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे चलते दिख रहे हैं। वह सीने तक पानी में खड़े होकर धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हैं।

ऋषभ ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की थी। इनमें वह बैसाखी की मदद से चलते दिख रहे थे। नए वीडियो में वह धीरे-धीरे ही सही, लेकिन पानी में सिर्फ छड़ी की मदद से चलते दिख रहे हैं। चोट से उबरने में यह तरीका बहुत काम आता है।

 

 

उत्प्लावन बल से मिलती है मदद

खड़े होने या चलने पर इंसान के शरीर का पूरा वजन पैरों पर पड़ता है। चलते वक्त घुटने और अन्य जोड़ों पर वजन पड़ने से परेशानी आती है। पानी में यह स्थिति बदल जाती है। पानी में जब इंसान जाता है तो उसके शरीर पर उत्प्लावन बल लगता है। उत्प्लावन बल वह ताकत है जो किसी तरल में आंशिक या पूर्ण रूप से डूबी किसी वस्तु पर उपर की ओर लगता है। इसके चलते इंसान को पानी के अंदर उसका वजन कम महसूस होता है। कम वजन महसूस होने से चोट से उबर रहे व्यक्ति को पानी में चलने में सुविधा होती है। इससे वह तेजी से ठीक होता है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुई रश्मिका मंदाना, इस खिलाड़ी संग जुड़ रहा है नाम

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे ऋषभ पंत

गौरतलब है कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से देहरादून लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उन्हें झपकी आ गई थी। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। ऋषभ बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी कार में आग लग गई थी। बस ड्राइवर सुशील ने ऋषभ को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला था।

यह भी पढ़ें- ना सचिन-धोनी, ना कोहली यह है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर, जानें उनकी नेट वर्थ

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल