क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कितने बच्चे हैं? जानिए कौन क्या करता है?

Published : Jul 03, 2026, 01:54 PM IST

Cristiano Ronaldo children: क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ फुटबॉल के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार पिता भी हैं। जानिए उनके 5 बच्चों के नाम, उनकी उम्र, कौन क्या करता है और रोनाल्डो की फैमिली से जुड़ी खास बातें।

PREV
15
क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर

रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है। उनका जन्म 17 जून 2010 को हुआ था। वह अपने पिता की तरह फुटबॉल खेलते हैं और कई बड़े क्लबों की यूथ अकादमी से जुड़ चुके हैं। उनके शानदार टैलेंट को देखते हुए उन्हें भविष्य का फुटबॉल स्टार भी माना जाता है।

और पढे़ं- कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो? जानिए क्या करती हैं और क्यों हैं चर्चा में

25
ईवा मारिया डॉस सैंटोस

रोनाल्डो की दूसरी संतान ईवा मारिया डॉस सैंटोस हैं। उनका जन्म 2017 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। ईवा फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आती हैं।

35
माटेओ रोनाल्डो

माटेओ रोनाल्डो, ईवा मारिया के जुड़वां भाई हैं। उनका जन्म भी 2017 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। माटेओ रोनाल्डो को बचपन से ही फुटबॉल में काफी दिलचस्पी है और वह कई बार अपने पिता के साथ मैदान पर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।

45
अलाना मार्टिना

अलाना मार्टिना क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज की पहली बेटी हैं। उनका जन्म 12 नवंबर 2017 को हुआ था। अलाना अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना बेहद पसंद है। जॉर्जीना अक्सर उनकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

55
बेला एस्मेराल्डा

रोनाल्डो की सबसे छोटी बेटी का नाम बेला एस्मेराल्डा है। उनका जन्म 18 अप्रैल 2022 को हुआ था। बेला, रोनाल्डो और जॉर्जीना की दूसरी बेटी हैं। बेला के जन्म के समय इस कपल ने अपने जुड़वां बच्चों में से एक बेटे को खो दिया था। इस दुखद खबर की जानकारी रोनाल्डो और जॉर्जीना ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कितने बच्चे हैं?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कुल 5 बच्चे हैं।

2. रोनाल्डो का सबसे बड़ा बेटा कौन है?

उनके सबसे बड़े बेटे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है, जो फुटबॉल खेलते हैं।

3. रोनाल्डो की पार्टनर कौन हैं?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज हैं, जिनके साथ उनकी दो बेटियां हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories