MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो? जानिए क्या करती हैं और क्यों हैं चर्चा में

कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो? जानिए क्या करती हैं और क्यों हैं चर्चा में

Cristiano Ronaldo sister statement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी फैमिली को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी बड़ी बहन कातिया एवेइरो ने रोनाल्डो के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि कातिया एवेइरो कौन हैं…

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 03 2026, 10:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो?
Image Credit : Instagram@katiaaveirooficial

क्या वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कातिया एवेइरो ने कहा कि अब फैंस को रोनाल्डो को अलविदा कहने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "आज नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि नेशनल टीम के साथ यह उनका विदाई सफर है। यह उनका आखिरी डांस और शायद आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।" हालांकि, क्रिस्टियानो रोनाल्डो या पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से उनके संन्यास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

और पढे़ं- 41 की उम्र में रोनाल्डो का कमाल, वर्ल्ड कप नॉकआउट में गोल कर तोड़ा रिकॉर्ड

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
क्रोएशिया के खिलाफ किया ऐतिहासिक गोल
Image Credit : Instagram@katiaaveirooficial

क्रोएशिया के खिलाफ किया ऐतिहासिक गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर शानदार गोल दागकर पुर्तगाल की वापसी कराई। यह गोल उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि 2006 में पहला वर्ल्ड कप खेलने के बाद उन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें पूरे 20 साल का इंतजार करना पड़ा।

35
कौन हैं कातिया एवेइरो?
Image Credit : Instagram@katiaaveirooficial

कौन हैं कातिया एवेइरो?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बड़ी बहन का नाम कातिया एवेइरो (Katia Aveiro) है। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1977 को पुर्तगाल के फुंचाल में हुआ था। वह रोनाल्डो से करीब 8 साल बड़ी हैं। कातिया पेशे से सिंगर, एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कई सालों से म्यूजिक और फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

45
क्या करती हैं रोनाल्डो की बहन?
Image Credit : Instagram@katiaaveirooficial

क्या करती हैं रोनाल्डो की बहन?

कातिया एवेइरो ने 'La Ronalda' नाम से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उनके कई पुर्तगाली और लैटिन पॉप गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े बिजनेस भी चलाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी फैमिली, ट्रैवल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

55
रोनाल्डो की सबसे बड़ी सपोर्टर है बहन कातिया
Image Credit : Instagram@katiaaveirooficial

रोनाल्डो की सबसे बड़ी सपोर्टर है बहन कातिया

कातिया एवेइरो को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सबसे बड़े सपोर्ट्स में से एक माना जाता है। वह अक्सर अपने भाई के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनका खुलकर सपोर्ट करती हैं। कातिया दो बच्चों की मां हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। रोनाल्डो के पूरे परिवार के साथ उनका बेहद मजबूत रिश्ता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कौन हैं?

रोनाल्डो की बड़ी बहन का नाम कातिया एवेइरो है।

2. कातिया एवेइरो क्या करती हैं?

वह सिंगर, बिजनेसवुमन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

3. क्या रोनाल्डो वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास लेने वाले हैं?

उनकी बहन कातिया एवेइरो ने ऐसा संकेत दिया है, लेकिन रोनाल्डो या पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से अभी तक

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
41 की उम्र में रोनाल्डो का कमाल, वर्ल्ड कप नॉकआउट में गोल कर तोड़ा रिकॉर्ड
Recommended image2
103वें मिनट में क्यों रद्द हुआ क्रोएशिया का गोल? VAR के एक फैसले ने खत्म कर दिया वर्ल्ड कप सफर
Recommended image3
रोनाल्डो का 20 साल बाद बड़ा कमाल, फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनाम
Recommended image4
स्पेन की धमाकेदार जीत, कोच बोले- 'आत्मसंतुष्टि आपको खत्म कर सकती है'
Recommended image5
लिवरपूल ने जोटा और भाई की पहली बरसी पर किया स्मारक का अनावरण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved