Diogo Jota death: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के टीममेट की मौत, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी

Published : Jul 03, 2025, 03:16 PM IST
diago-Jota-dies-in-a-car-accident

सार

Liverpool footballer accident: पुर्तगाल और लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा का कार दुर्घटना में निधन। 28 वर्षीय जोटा की हाल ही में शादी हुई थी और उनके भाई भी इस हादसे में शहीद हो गए।

Diogo Jota death: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फुटबॉल टीम लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की हाल ही में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह केवल 28 साल के थे और बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुटे कार्डोसो के साथ शादी की थी। जिस वक्त डिओगो जोटा का कार एक्सीडेंट हुआ उसे वक्त उनके साथ उनके भाई आंद्रे भी कार में बैठे थे, जो केवल 26 साल के थे। इस दुर्घटना के बाद लिवरपूल फुटबॉल टीम और फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।

कैसे हुआ डिओगो जोटा का एक्सीडेंट (Diogo Jota car crash)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के जमोरा में फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार का एक्सीडेंट हो गया और कार में भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी और उनके भाई दोनों की मौत हो गई। डिओगो जोटा ने 22 जून 2025 को ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की थी। उनकी लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट भी रुटे कार्डोसो के साथ हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था- मैं इस दिन को कभी नहीं भूल सकता, डिओगो जोटा की अचानक मौत से सभी फैंस शॉक्ड है और शोक जाता रहे हैं।

हाल ही में जीती थी नेशनल लीग

डिओगो जोटा हाल ही में नेशनल लीग कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पुर्तगाल टीम से खेलते हुए स्पेन को हराया। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ कई खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने 2019 में भी पुर्तगाल टीम के साथ नेशनल लीग का खिताब जीता था। उन्हें तेज गति से डिफेंडर्स को चकमा देने के लिए जाना जाता है। अपनी ड्रिबलिंग स्किल और शानदार फिनिशिंग के लिए वह जाने जाते हैं।

 

 

डिओगो जोटा का फुटबॉल करियर

डिओगो जोटा के फुटबॉल करियर की बात की जाए तो लिवरपूल के लिए उन्होंने 123 मैच खेलें, जिसमें उन्होंने 47 गोल किए। उन्होंने लिवरपूल के साथ चार खिताब जीते हैं। वह 2020 से टीम का हिस्सा है। लिवरपूल के अलावा वह पुर्तगाल नेशनल टीम के लिए 49 मैचों में 14 गोल कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में सीनियर फुटबॉल टीम में डेब्यू किया था। वह 2022 फीफा वर्ल्ड कप 2020 और 2024 यूरो कप में टीम का हिस्सा थे। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स