CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत का धमाका, एक दिन में पक्के किए 5 मेडल; ग्लासगो में रचा नया रिकॉर्ड

Published : Jul 29, 2026, 08:42 PM IST
cwg 2026 india boxing five medals day 7 glasgow india medal tally

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 5 पदक पक्के किए। ग्लासगो में भारत के कुल 9 बॉक्सिंग मेडल सुनिश्चित हो गए। एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में अपनी मजबूत दावेदारी फिर साबित कर दी। भारतीय मुक्केबाजों ने एक ही दिन में पांच पदक पक्के कर लिए, जिससे ग्लासगो में भारत के कुल नौ बॉक्सिंग मेडल सुनिश्चित हो गए। इसके साथ ही भारत ने गोल्ड कोस्ट 2018 में बनाए गए एक संस्करण में सबसे ज्यादा बॉक्सिंग मेडल जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बॉक्सिंग में भारत का जलवा, 5 मुक्केबाजों ने पक्का किया पदक

दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि भारतीय बॉक्सरों की रही। साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश यादव (80 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। इसके साथ ही भारत के नाम अब बॉक्सिंग में कुल नौ पदक तय हो चुके हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं माफी नहीं मांगूंगा...' राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप, संसद से बाहर फिर गरजे

एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स में भी बढ़ीं उम्मीदें

एथलेटिक्स में लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल भी फाइनल में पहुंच चुके हैं। पैरा स्विमिंग में चैतन्य विश्वास कुलकर्णी और सुयश नारायण जाधव ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल में जगह बनाई, जिससे भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

 

 

आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

दिन के बाकी मुकाबलों में जैसमीन लांबोरिया, पारुल चौधरी, आर्यन नेहरा, देवेंद्र कुमार, सागर थायत और अन्य भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। खेल प्रेमियों की नजर खास तौर पर बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के फाइनल मुकाबलों पर रहेगी।

भारत का लगातार दमदार प्रदर्शन यह संकेत दे रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का पदक अभियान और भी मजबूत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! अब सिर्फ बिजली विभाग पर नहीं रहना होगा निर्भर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गुरु पूर्णिमा पर सचिन ने कोच आचरेकर को किया याद, कहा- 'थैंक्यू कम पड़ेगा'
एशियाई खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान