जर्मनी को हराकर इतिहास रच गया इक्वाडोर, राष्ट्रपति ने घोषित कर दी राष्ट्रीय छुट्टी

Published : Jun 27, 2026, 09:56 AM IST
Ecuador vs Germany

सार

फीफा वर्ल्ड कप में इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और नॉकआउट में जगह बनाई। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में देश में राष्ट्रीय छुट्टी घोषित हुई। वहीं, नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका): फीफा वर्ल्ड कप में इक्वाडोर ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हरा दिया है। गुरुवार देर रात हुए इस मैच में दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने 2014 की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही इक्वाडोर ने 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मैच के दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने गोल करके जर्मनी को शानदार बढ़त दिला दी थी। लेकिन इक्वाडोर को वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगा। 9वें मिनट में निल्सन आंगुलो ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भी गेंद पर कंट्रोल ज्यादातर जर्मनी का रहा, लेकिन इक्वाडोर के गोलकीपर ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया। फिर 77वें मिनट में गोंजालो प्लाटा ने गोल करके इक्वाडोर को इस वर्ल्ड कप में पहली जीत दिलाई।

इक्वाडोर की टीम 3 मैचों में 4 अंकों के साथ 'ग्रुप E' में तीसरे नंबर पर रहकर अंतिम-32 में पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बावजूद जर्मनी 6 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंच गया।

इक्वाडोर में राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान!

जर्मनी के खिलाफ गुरुवार रात मिली इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में इक्वाडोर में शुक्रवार को राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। वहां के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी देते हुए शुक्रवार को नेशनल हॉलिडे घोषित किया।

नीदरलैंड्स को मिली दूसरी जीत

कैंसस सिटी (अमेरिका): एक अन्य मैच में, नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर 'ग्रुप F' में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बना ली है। टीम की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है। खास बात यह है कि 1974 के बाद से नीदरलैंड्स ने जितने भी वर्ल्ड कप खेले हैं, उन सभी में नॉकआउट स्टेज तक पहुंची है। वहीं, ट्यूनीशिया लगातार तीसरी हार के साथ वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।

आज के मैच

सऊदी अरब vs केप वर्डे, सुबह 5:30 बजे

उरुग्वे vs स्पेन, सुबह 5:30 बजे

न्यूजीलैंड vs बेल्जियम, सुबह 8:30 बजे

मिस्र vs ईरान, सुबह 8:30 बजे

पनामा vs इंग्लैंड, रात 2:30 बजे

क्रोएशिया vs घाना, रात 2:30 बजे

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

5 गोल करने वाले मेसी बाहर, अब स्कालोनी का मास्टरस्ट्रोक? अर्जेंटीना की प्लेइंग XI पर सबकी नजर
वैभव सूर्यवंशी को पहले T20 में क्यों नहीं मिला मौका?