हालैंड की हैट्रिक से मैनचेस्टर सिटी का शानदार आगाज, इप्सविच को 4-1 से हराया

Published : Aug 24, 2024, 09:56 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 10:03 PM IST
Manchester City

सार

एर्लिंग हालैंड ने सीज़न की अपनी पहली हैट्रिक जड़ते हुए मैनचेस्टर सिटी को इप्सविच टाउन पर 4-1 से जीत दिलाई। इप्सविच ने शुरुआत में बढ़त ली थी, लेकिन सिटी ने वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

EPL 2024-25: इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए एक रोमांचक मुकाबला में मैनचेस्टर सिटी ने इप्सविच टाउन को 4-1 से हराया। इस जीत के हीरो रहे एर्लिंग हालैंड ने सीज़न की अपनी पहली हैट्रिक लगाई। हालैंड के खेल ने मैनचेस्टर सिटी के जीत अभियान का जोरदार आगाज किया। हालांकि, इप्सविच टाउन ने भी शानदार तरीके से प्रयास किया।

इप्सविच ने शुरूआती बढ़त ली

इस मुकाबला में इप्सविच टाउन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें मिनट में ही बढ़त बना ली। मैनचेस्टर की चूक का फायदा उठाते हुए सैमी स्ज़मोडिक्स ने तेजी से कब्जे में कर एडरसन को पछाड़ते हुए गोल दाग दिया। इप्सविच के लिए स्ज़मोडिक्स का यह पहला गोल था। उनके गोल के साथ ही पूरे एतिहाद स्टेडियम में पिनड्राप साइलेंस पसर गया।

 

 

मैनचेस्टर सिटी ने पछाड़ा

हालांकि, इप्सविच की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। इसके ठीक पांच मिनट बाद ही मैनचेस्टर सिटी को पेनल्टी मिली। एर्लिंग हालैंड ने शानदार तरीके से पेनल्टी को गोल में बदल दिया। इसके बाद स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद सिटी ने अटैक शुरू कर दिया।

पहला गोल करने के तीन मिनट बाद ही दूसरा

बराबरी के तीन मिनट के भीतर केविन डी ब्रुइन ने मैनचेस्टर सिटी को बढ़त दिला दी। बेल्जियम के प्लेमेकर ने एक सटीक पास पर गेंद को लपका और गेंद को नेट में डाल दिया। इप्सविच के गोलकीपर के पास कोई मौका बचाव का नहीं मिला।

फिर हालैंड ने कर दिया कमाल...

डी ब्रुइन की स्ट्राइक के मुश्किल से दो मिनट बाद हालैंड ने अपना दूसरा गोल जोड़ा। इसी के साथ सिटी ने इप्सविच से 3-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों में, हालैंड ने एक ट्रेडमार्क फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 4-1 से जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें:

आखिरी मिनट में गोल ने ब्राइटन को दिलाई मैनचेस्टर यूनाइटेड पर जीत

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले कैसी है पिच? जानें मौसम का हाल-प्लेइंग 11