हार्दिक-नताशा के तलाक का चौंकाने वाला कारण आया सामने

Published : Aug 24, 2024, 01:54 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 03:58 PM IST
Hardik Pandya Natasa Stankovic

सार

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक के पीछे की वजह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नताशा, हार्दिक के खुद में मस्त रहने के रवैये से परेशान थीं। 

खेल डेस्क। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी रहीं नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के तलाक की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद वह चौंकाने वाली वजह सामने आई है, जिससे दोनों ने ये फैसला लिया। नताशा इस बात से परेशान हो गईं थीं कि हार्दिक "अपने आप में बहुत अधिक डूबे रहते हैं"।

हार्दिक और नताशा के करीबी सूत्र के अनुसार तलाक का फैसला नताशा के लिए दर्दनाक था। वह पति से अलग नहीं होना चाहतीं थीं। उन्होंने हार्दिक के साथ रहने की कोशिश की, लेकिन ऐसा कर नहीं सकीं। इसके चलते अलग होने का फैसला किया।

हार्दिक पांड्या के साथ तालमेल नहीं बना सकीं नतासा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने दावा किया, "वह (हार्दिक) नताशा के सामने बहुत अधिक दिखावा करता था। खुद में ही मस्त रहता था। नताशा के लिए यह बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया था। उसने महसूस किया कि दोनों की पर्सनालिटी में बहुत अंतर है। नताशा ने पहले हार्दिक जैसा बनने की कोशिश की, लेकिन इससे वह असहज महसूस करने लगी। नताशा अपने पति के साथ तालमेल नहीं रख पा रही थी।"

सूत्र ने कहा, "नताशा ने हार्दिक के साथ रिश्ता बनाए रखने पर बहुत सोचा, लेकिन जब वह नहीं बदला तो उसका तलाक लेने का फैसला पक्का हो गया।" नताशा और हार्दिक ने मई 2020 में शादी की थी। दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दुबारा विवाह किया। जुलाई 2024 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया। दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य को मिलकर पालने का फैसला किया है।

बेटे को साथ लेकर सर्बिया चली गईं हैं नतासा

दोनों ने बयान में कहा, "4 साल साथ रहने के बाद हार्दिक और मैंने सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सबसे अच्छा प्रयास किया। हमारा मानना ​​है कि यह हम दोनों के लिए बेहतर है। हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है। वह हमारे जीवन का केंद्र बना रहेगा।"

नतासा से अलग होने के बाद हार्दिक के गायिका जैस्मीन वालिया को डेट करने की अफवाह है। दूसरी ओर नताशा अपने 4 साल के बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गईं हैं।

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा का ब्रांड वैल्यू क्रिकेटरों से भी ऊपर, जानें एक विज्ञापन की फीस

PREV

Recommended Stories

World Cup: Paul Scholes urges Tuchel to drop Declan Rice for knockout
Ben Stokes' career ends in defeat as New Zealand seal historic series