टॉटेनहैम का दबदबा: एवर्टन को 4-0 से रौंदा

Published : Aug 24, 2024, 10:24 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 10:56 PM IST
Son

सार

शनिवार को हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में टॉटेनहैम हॉटस्पर ने एवर्टन को 4-0 से करारी शिकस्त दी। यवेस बिसौमा, सोन ह्यूंग-मिन, क्रिस्टियन रोमेरो और मिकी वैन डी वेन के गोल ने टॉटेनहैम को शानदार जीत दिलाई।

EPL 2024-25: इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को टॉटेनहैम हॉटस्पर ने एवर्टन को एकतरफा मुकाबला में हरा दिया। टॉटेनहैम ने एवर्टन को 4-0 से हराकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ा संदेश दिया है। यह टॉटेनहैम की सबसे बेहतरीन जीत है। पहले गोल के बाद पूरी तरह से अटैकिंग मोड में रहे टॉटेमहैम ने अंत तक अपनी रणनीति कायम रखी।

खेल शुरू होने के 14वें मिनट में ही यवेस बिसौमा ने टॉटेनहैम हॉटस्पर के लिए एक गोल दागते हुए बढ़त की शुरूआत कर दी। क्लब के लिए उनका पहला गोल था जिससे उनके आलोचकों को जवाब मिल गया। इस बढ़त के बाद टॉटेनहैम हॉटस्पर लगातार दबाव बढ़ाता गया जिससे एवर्टन काफी परेशान दिखा।

प्रतिद्वंद्वी पर टॉटेनहैम का प्रेशर और बढ़ गया जब 25वें मिनट में सोन ह्यूंग-मिन ने एक और गोल कर दिया। एवर्टन के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड, पीछे से खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सतर्क दक्षिण कोरियाई फारवर्ड ने उन्हें कब्जे में ले लिया। सोन ने कोई गलती नहीं की और गोल करते हुए बढ़त 2-0 का कर दिया।

दूसरे हॉफ में भी दो गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी

दूसरे हॉफ में भी टॉटेनहैम हॉटस्पर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। एवर्टन पहले से अधिक प्रेशर में दिखे। क्रिस्टियन रोमेरो ने क्लब के लिए अपना 100वां मैच शानदार अंदाज में मनाया। 70वें मिनट में जेम्स मैडिसन ने एक सटीक कॉर्नर किक दी जिस पर रोमेरो ने एक शक्तिशाली हेडर से गोल कर दिया। गेंद क्रॉसबार से टकराकर नेट में चली गई जिससे स्कोर 3-0 हो गया। इस गोल के साथ ही एवर्टन को कोई चमत्कार से ही जीत की आस हो सकती थी।

77वें मिनट में मिकी वैन डी वेन के एक धमाकेदार अटैक किया। वैन डी वेन ने सोन को गेंद दी और उन्होंने गोल दाग दी। इसी के साथ स्कोर 4-0 हो गया। खेल समाप्ति तक यही स्कोर कायम रहा।

यह भी पढ़ें:

हालैंड की हैट्रिक से मैनचेस्टर सिटी का शानदार आगाज, इप्सविच को 4-1 से हराया

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल