यूरो 2024: जॉर्जिया ने पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में प्रवेश कर रचा इतिहास, 2-0 से हासिल की जीत

Published : Jun 27, 2024, 07:59 AM ISTUpdated : Jun 27, 2024, 08:45 AM IST
Euro 2024

सार

यूरो 2024 में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बुधवार को जार्जिया ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है।  

स्पोर्ट्स डेस्क।  यूरो 2024 अब रोमांचक दौर में पहुंच रहा है। यहां रोज नया इतिहास बन रहा है। बुधवार को जॉर्जिया और पुर्तगाल के फुटबॉल मुकाबले ने दर्शकों को भी रोमांच से भर दिया। जॉर्जिया ने पुर्तगाल पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है। जॉर्जिया ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर ये जीत हासिल की है। जॉर्जिया की ये जीत एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पूर्व सोवियत गणराज्य की पहली ऐतिहासिक जीत है।

2सरे और 57वें मिनट में दागा गोल
जॉर्जिया ने खेल के दूसरे मिनट में ही गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। टीम के खविचा क्वारत्सखेलिया ने जॉर्जिया की तरफ से मैच के शुरुआत में ही गोल दाग कर जीत की पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। दूसरे हाफ में जॉर्जेस मिकौताड़ेज ने पेनाल्टी कॉर्नर में 57वें मिनट में ही गोल दाग कर जॉर्जिया को 2-0 से बढ़त दिला दी।

पढ़ें यूरो 2024: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने नीदरलैंड को हराया, नॉकआउट में ली एंट्री

पुर्तगाल को हराने के बाद जश्न में डूबे जॉर्जिया के प्लेयर
जॉर्जिया ने पुर्तगाल पर जीत हासिल कर यूरो 2024 में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पुर्तगाल ने 2022 विश्व कप के बाद अभी तक कोई मैच नहीं हारा था। ऐसे में पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीम को हराने के साथ जॉर्जिया की टीम ने जीत के बाद दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। टीम ने मैच में अंतिम सीटी बजने के बाद काफी देर तक प्रशंसकों के साथ जश्न मनाया।

खविचा क्वारत्सखेलिया ने कही ये बात
मैच के दूसरे मिनट में ही पुर्तगाल पर गोल दागने वाले जॉर्जिया टीम के खविचा क्वारात्सखेलिया ने कहा, "हमने अभी-अभी इतिहास रचा है, इस जीत को लेकर किसी को विश्वास नहीं होगा कि हम पुर्तगाल जैसी टीम को हराकर नॉकआउट में जगह बनाने में सफल हो पाएंगे। जॉर्जिया एक मजबूत और जुझारू टीम है।" 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल