यूरो 2024: ग्रुप B में स्पेन और इटली ने किया क्वालीफाई, क्रोएशिया तीसरे स्थान पर

Published : Jun 25, 2024, 08:46 AM ISTUpdated : Jun 25, 2024, 09:42 AM IST
football 1.jpg

सार

यूरो 2024 फुटबाल टूर्नामेंट अब रोमांचक मुकाबले पर पहुंच रहा है। टूर्नामेंट में ग्रुप बी में स्पेन और इटली ने क्वालीफाई कर लिया है। जबकि क्रोएशिया तीसरे स्थान पर है।  

स्पोर्ट्स डेस्क। यूरो 2024 के ग्रुप B की टीमों में स्पेन और इटली ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं कोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान में अलबेनिया है। यूरो कप 2024 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यूरो 2024 के ग्रुप बी में फिलहाल स्पेन सबसे टॉप पर है। दूसरे नंबर पर इटली है। 

गुप बी के फाइनल प्वाइंट्स टेबल में स्पेन टॉप पर
यूरो 2024 में स्पेन ने अलबेनिया को 1-0 से मात दे दी है। इसके साथ ही वह ग्रुप बी टीमों में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। गुप बी की टेबल में स्पेन इस समय पहले स्थान पर है। स्पेन ने तीन मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे स्थान पर इटली है। इटली ने तीन मैचों में एक में जीत हासिल की है। जबकि क्रोएशिया और अलबेनिया ने एक भी मैच नहीं जीते हैं। क्रोशिया तीसरे स्थान पर है और अलबेनिया अंतिम चौथे स्थान पर है। 

क्रोएशिया के अंतिम 16 में प्रवेश की संभावना बहुत कम
अल्बानिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि क्रोएशिया तीसरे स्थान पर है और उसके अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई करने की काफी कम नजर आ रही है। ग्रुप की टॉप की दो टीमें अंतिम 16 में अपने आप ही क्वालिफाई कर जाएंगी। 

PREV

Recommended Stories

Expensive Cricketer Homes: टीम इंडिया के इन क्रिकेटर्स के पास हैं सबसे महंगे घर, कीमत उड़ा देगी होश
IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला