FIFA Awards 2023: लियोनेल मेसी-एताना बोनमती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार

फीफा अवार्ड्स 2023 का ऐलान कर दिया गया है। दुनिया के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी और महिला खिलाड़ी एताना बोनमती ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया है। वहीं, एर्लिंग हालैंड इस खिताब से चूक गए हैं।

 

FIFA Awards 2023. फीफा अवार्ड्स 2023 का ऐलान कर दिया गया है। दुनिया के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी और महिला खिलाड़ी एताना बोनमती ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया है। वहीं, एर्लिंग हालैंड इस खिताब से चूक गए हैं।

लियोनेल मेसी लगातार दूसरी बार बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Latest Videos

इस समय के सबसे बेस्ट फुटबालर लियोनेल मेस्सी ने एर्लिंग हालैंड के साथ टाई-ब्रेकर जीतने के बाद लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए स्पेन की एताना बोनमती के नाम रहा। पेप गार्डियोला को सर्वश्रेष्ठ पुरुष मैनेजर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पछाड़कर पिछले 4 वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। 

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरस्कार 2023: पूरी लिस्ट और अंक यहां देखें

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी

विजेता: लियोनेल मेसी (48 अंक)

दूसरा: एर्लिंग हालैंड (48 अंक)

तीसरा: किलियन म्बाप्पे (35 अंक)

फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

विजेता: एटाना बोनमती (52 अंक)

दूसरा: लिंडा कैसेडो (40 अंक)

तीसरा: जेनी हर्मोसो (36 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर

विजेता: एडरसन (23 अंक)

दूसरा:थिबाउट कोर्टोइस (20 अंक)

तीसरा: यासीन बौनौ (16 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर

विजेता: मैरी इयरप्स (28 अंक)

दूसरा: कैटालिना कोल (14 अंक)

तीसरा: मैकेंजी अर्नोल्ड (12 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच

विजेता: पेप गार्डियोला (28 अंक)

दूसरा: लुसियानो स्पैलेटी (18 अंक)

तीसरा:सिमोन इंजाघी (11 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच

विजेता: सरीना विगमैन (28 अंक)

दूसरा: एम्मा हेस (18 अंक)

तीसरा: जोनाटन गिराल्डेज़ (14 अंक)

फीफा पुस्कस पुरस्कार: गुइलहर्मे माद्रुगा

फीफा फेयर प्ले अवार्ड: ब्राजील की राष्ट्रीय टीम

 

 

लंदन में आयोजित सम्मान समारोह

लंदन में सितारों से सजे समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्ट्राइकर एताना बोनमती को द बेस्ट फीफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है। मैनचेस्टर सिटी के तिगुने विजेता कोच पेप गार्डियोला ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष मैनेजर बने हैं। जबकि इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता है। गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और नेपोली के लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया। मैनचेस्टर सिटी के स्टॉपर एडरसन ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का पुरस्कार जीता है। जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड की नंबर 1 मैरी इयरप्स ने लंदन में हुए समारोह में महिलाओं का पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें

ओलंपिक क्वालिफायर मैच के पहले इटालियन हॉकी प्लेयर्स भगवान जगन्नाथ पुरी की शरण में पहुंचे

Share this article
click me!

Latest Videos

ट्रेनों में चढ़ना ही हुआ मुश्किल, देखें कैसा है पटना रेलवे स्टेशन का हाल
महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' पर कानून! Maulana Shahabuddin Razvi को क्यों हो रहा है ऐतराज?
New Delhi Railway Station भगदड़ पर Swami Chidanand Saraswati बोले “दुर्घटनाएं कहां नहीं होती हैं…”
New Delhi Railway Station पर भगदड़ को लेकर Prashant Kishor ने Nitish Kumar पर क्यों साधा निशाना
क्या है Bharat Tex 2025 जिसमें शामिल हुए नरेंद्र मोदी? प्रदर्शनी दिखा रहे लोगों से की बातें