अर्जेंटीना vs इंग्लैंड: रेफरी के फैसलों पर भड़के खिलाड़ी, सेमीफाइनल के 5 सबसे विवादित मोमेंट्स

Published : Jul 16, 2026, 07:53 AM IST

FIFA World Cup 2026 Semi Final Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा रेफरी के फैसलों, खिलाड़ियों की भिड़ंत और 5 बड़े विवादित मोमेंट्स की रही।

PREV
15
12 फाउल, लेकिन सिर्फ एक येलो कार्ड

मैच की शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले 10 मिनट में टीम ने सबसे ज्यादा फाउल किए। पहले हाफ में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने कुल 12 फाउल किए, लेकिन सिर्फ एक खिलाड़ी को ही येलो कार्ड मिला। यही बात इंग्लैंड के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा खली। कई बार खिलाड़ी रेफरी इस्माइल एलफाथ से बहस करते भी नजर आए।

25
तीसरे मिनट में ही शुरू हो गया बवाल

मुकाबले के तीसरे मिनट में इंग्लैंड के इलियट एंडरसन और अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज के बीच जोरदार टक्कर हुई। एंजो ने एंडरसन पर कड़ा टैकल किया और धक्का भी दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तुरंत येलो कार्ड की मांग की, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखा। इस फैसले के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी नाराज दिखाई दिए।

35
जूड बेलिंगहैम बने निशाना

इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम को लगातार कड़े टैकल झेलने पड़े। अर्जेंटीना के नाहुएल मोलिना ने उन्हें बॉक्स के बाहर गिराया, जबकि लिएंड्रो परेडेस ने ऑफ-द-बॉल उन्हें धक्का दिया। इन दोनों घटनाओं पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया गया, जिससे मैदान का माहौल और गर्म हो गया।

और पढे़ं- अर्जेंटीना के 5 फुटबॉलरों की पत्नियां, जिन्होंने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान

45
डजेड स्पेंस के साथ लगातार टक्कर

इंग्लैंड के लेफ्ट बैक डजेड स्पेंस को गिउलियानो सिमियोने ने कई बार रोका। एक मौके पर सिमियोने का हाथ स्पेंस के चेहरे पर भी लगा, लेकिन रेफरी ने इसे सामान्य खेल मानते हुए कोई कार्ड नहीं दिखाया।

55
एंजो फर्नांडीज का गोल बना टर्निंग पॉइंट

पूरे मैच में विवादों में रहे एंजो फर्नांडीज ने 86वें मिनट में बॉक्स के बाहर से शानदार लॉन्ग-रेंज गोल दागकर अर्जेंटीना की वापसी कराई। इसके बाद अर्जेंटीना ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। वहीं, इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी, क्योंकि जीत उनके हाथ से फिसल गई।

फीफा सेमीफाइनल को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में सबसे बड़ा विवाद क्या था?

पहले हाफ में अर्जेंटीना द्वारा 12 फाउल किए जाने के बावजूद सिर्फ एक येलो कार्ड दिखाया गया, जिस पर इंग्लैंड ने कड़ी आपत्ति जताई।

2. मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा?

86वें मिनट में एंजो फर्नांडीज का शानदार लॉन्ग-रेंज गोल, जिसने अर्जेंटीना की वापसी कराई और टीम को 2-1 की जीत दिलाई।

3. अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को कितने अंतर से हराया?

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Read more Photos on

Recommended Stories