MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • अर्जेंटीना के 5 फुटबॉलरों की पत्नियां, जिन्होंने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान

अर्जेंटीना के 5 फुटबॉलरों की पत्नियां, जिन्होंने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान

Argentina Football WAGs: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। एक तरफ टीम के स्टार खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, वहीं उनकी पत्नियां भी अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और सफल करियर को लेकर चर्चा में हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 15 2026, 05:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1.एंटोनेला रोकुजो
Image Credit : Instagram

1.एंटोनेला रोकुजो

एंटोनेला रोकुजो अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की पत्नी हैं। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। उनकी पहली मुलाकात तब हुई थी, जब मेसी सिर्फ 5 साल के थे। बचपन की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। उनके तीन बेटे हैं। एंटोनेला ने शुरुआत में डेंटिस्ट बनने की पढ़ाई की, लेकिन बाद में फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। आज वह एक सफल मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2.अगस्टीना गंडोल्फो
Image Credit : facebook

2.अगस्टीना गंडोल्फो

अगस्टीना गंडोल्फो अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लौतारो मार्टिनेज की पत्नी हैं। दोनों की मुलाकात साल 2018 में हुई थी और 2023 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में शादी की। अगुस्टिना पेशे से फिटनेस इन्फ्लुएंसर, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। वह इटली के मिलान शहर में अपना रेस्टोरेंट भी चलाती हैं। सोशल मीडिया पर वह फिटनेस, हेल्थ और फैमिली लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

और पढे़ं- स्पेन से हारते ही टूटा किलियन एम्बाप्पे का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, गोल्डन बूट पर भी लगा ब्रेक

35
3. कारो काल्वाग्नी
Image Credit : facebook

3. कारो काल्वाग्नी

कारो काल्वाग्नी अर्जेंटीना के डिफेंडर निकोलस टैग्लियाफिको की पत्नी हैं। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कारो एक फिटनेस मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और सफल बिजनेस वूमेन हैं। वह अपना स्पोर्ट्सवियर ब्रांड भी चलाती हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद दोनों ने वर्ल्ड कप थीम पर शानदार रिसेप्शन दिया थ।

45
4. वैलेंटिना सर्वांटेस
Image Credit : facebook

4. वैलेंटिना सर्वांटेस

वैलेंटिना सर्वांतेस अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज की पत्नी हैं। उन्होंने टीचर बनने का सपना छोड़कर एंजो के साथ यूरोप में रहने का फैसला किया। आज वैलेंटिना एक फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों के दो बच्चे हैं। साल 2024 में दोनों कुछ समय के लिए अलग हुए थे, लेकिन बाद में फिर साथ आ गए और अब खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

55
5. मंदिन्हा
Image Credit : facebook

5. मंदिन्हा

मंदिन्हा अर्जेंटीना के स्टार गोलकीपर एमिलियानो "डिबू" मार्टिनेज की पत्नी हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में लंदन के एक बस स्टॉप पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली। मंदिन्हा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और बच्चों के कमरों की डिजाइनिंग का बिजनेस चलाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं।

फुटबॉलर की पत्नियों पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. लियोनेल मेसी की पत्नी कौन हैं?

लियोनेल मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुज्जो हैं।

2. अगुस्टिना गंडोल्फो क्या करती हैं?

वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं।

3. एमिलियानो मार्टिनेज की पत्नी का नाम क्या है?

उनकी पत्नी का नाम मंदिन्हा है। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
FIFA वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
FIFA World Cup: असम में देर रात तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट, CM का ऐलान
Recommended image2
कन्याकुमारी पुलिस की क्रिकेट ट्रॉफी: फाइनल में शाइन सीसी बनी चैंपियन
Recommended image3
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में किसका चलेगा जादू, मेसी या केन?
Recommended image4
40 साल पुरानी है अर्जेंटीना और इंग्लैंड की फुटबॉल दुश्मनी, आज भी मशहूर है माराडोना का 'हैंड ऑफ गॉड'
Recommended image5
FIFA WC: इंग्लैंड से भिड़ने से पहले बोले स्कैलोनी- हम फाइनल में जगह डिजर्व करते हैं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved