FIFA WC 2026 Final: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Published : Jul 17, 2026, 01:25 PM IST
FIFA Final Live Streaming

सार

FIFA World Cup 2026 Final स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। जानिए मैच की तारीख, समय, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, लाइव टेलीकास्ट और फाइनल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

Spain vs Argentina: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमें 20 जुलाई को वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे बड़े खिताब के लिए भिड़ेंगी। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा स्पेन

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में उसने मजबूत फ्रांस को हराकर 16 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। स्पेन ने आखिरी बार 2010 में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था और उसी साल पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस बार टीम की सबसे बड़ी ताकत युवा स्टार लैमिन यामाल हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। स्पेन को उम्मीद होगी कि यामाल फाइनल में भी अपना बेहतरीन खेल दिखाकर टीम को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे।

लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट हासिल किया। टीम के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कई अहम गोल किए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में भी शामिल हैं। अगर अर्जेंटीना फाइनल जीत जाती है, तो वह ब्राजील के बाद लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

और पढे़ं- कौन हैं लियोनेल स्कालोनी? जानिए अर्जेंटीना की किस्मत बदलने वाले हेड कोच की पूरी कहानी

कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 Final?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू जर्सी के स्टेडियम में होगा, जहां हजारों फुटबॉल फैंस के पहुंचने की उम्मीद है। भारत में इस मैच की LIVE Streaming ZEE5 पर होगी। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं, DD Sports पर मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में देखा जा सकता है। Jio TV App का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी DD Sports की लाइव फीड देख सकेंगे। इसके अलावा Unite8 Sports और Unite8 Sports HD चैनलों पर भी मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

फीफा फाइनल को सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. FIFA World Cup 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा?

भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:30 बजे।

2. FIFA World Cup 2026 Final किन टीमों के बीच होगा?

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच।

3. भारत में FIFA World Cup 2026 Final कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जबकि DD Sports और Jio TV App पर भी लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज: हंसिका लांबा ने 55kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल
कौन हैं लियोनेल स्कालोनी? जानिए अर्जेंटीना की किस्मत बदलने वाले हेड कोच की पूरी कहानी