MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन हैं लियोनेल स्कालोनी? जानिए अर्जेंटीना की किस्मत बदलने वाले हेड कोच की पूरी कहानी

कौन हैं लियोनेल स्कालोनी? जानिए अर्जेंटीना की किस्मत बदलने वाले हेड कोच की पूरी कहानी

Who is Argentina Head Coach: अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने 2018 के बाद टीम की तस्वीर बदल दी। जानिए उनके फुटबॉल करियर, कोचिंग सफर, बड़ी उपलब्धियों और लियोनेल मेसी के साथ उनकी सफल पार्टनरशिप की पूरी कहानी।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 17 2026, 10:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कौन हैं लियोनेल स्कालोनी?
Image Credit : Getty

कौन हैं लियोनेल स्कालोनी?

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के मौजूदा हेड कोच लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के बाद उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों को "Indios" कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान की खूब चर्चा हुई। हालांकि, स्कालोनी ने बाद में साफ किया कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों की बहादुरी और जुझारूपन की तारीफ करना था। आइए जानते हैं कि आखिर लियोनेल स्कालोनी कौन हैं और उन्होंने अर्जेंटीना की टीम की किस्मत कैसे बदल दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर
Image Credit : Getty

फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर

लियोनेल स्कालोनी का जन्म 16 मई 1978 को अर्जेंटीना के सांता फे प्रांत के पुझातो में हुआ था। वह एक पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो हेड रूप से राइट बैक और राइट मिडफील्डर के रूप में खेलते थे। उन्होंने अपने क्लब करियर की शुरुआत अर्जेंटीना के न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज से की। इसके बाद उन्होंने स्पेन और इटली के कई बड़े क्लबों के लिए खेला। स्कालोनी ने डेपोर्टिवो ला कोरुना, रेसिंग सैंटेंडर, वेस्ट हैम यूनाइटेड, लाजियो, आरसीडी मल्लोर्का और अटलांटा जैसे क्लबों के लिए भी खेला। स्कालोनी ने अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए लगभग 2003 से 2006 के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल खेला। वह FIFA World Cup 2006 में अर्जेंटीना टीम का भी हिस्सा रहे। अपने खेल करियर में उन्होंने अनुशासन, मेहनत और टीमवर्क के दम पर अलग पहचान बनाई।

35
कैसे बने अर्जेंटीना के हेड कोच?
Image Credit : Getty

कैसे बने अर्जेंटीना के हेड कोच?

FIFA World Cup 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसे समय में लियोनेल स्कालोनी को पहले कार्यवाहक (Interim) कोच बनाया गया। उस समय कई फुटबॉल एक्सपर्ट्स ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए, क्योंकि उनके पास हेड कोच के रूप में ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन स्कालोनी ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, टीम में बड़े बदलाव किए और धीरे-धीरे अर्जेंटीना को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर दिया।

और पढे़ं- FIFA 2026: लुई विटॉन के खास बक्से में आएगी वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी

45
स्कालोनी की सबसे बड़ी उपलब्धियां
Image Credit : Getty

स्कालोनी की सबसे बड़ी उपलब्धियां

लियोनेल स्कालोनी की कोचिंग में अर्जेंटीना ने लगातार कई बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं-

कोपा अमेरिका 2021 विजेता

फाइनलिसिमा 2022 विजेता

FIFA World Cup 2022 विजेता

कोपा अमेरिका 2024 विजेता

FIFA World Cup 2026 के फाइनल में टीम को पहुंचाना

अगर अर्जेंटीना 2026 का विश्व कप जीतती है, तो स्कालोनी लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने वाले चुनिंदा कोचों में शामिल हो जाएंगे।

55
लियोनेल मेसी के साथ शानदार तालमेल
Image Credit : Getty

लियोनेल मेसी के साथ शानदार तालमेल

लियोनेल स्कालोनी और लियोनेल मेसी की जोड़ी मॉर्डन फुटबॉल की सबसे सफल कोच-खिलाड़ी जोड़ियों में गिनी जाती है। स्कालोनी ने मेसी के अनुभव और युवा खिलाड़ियों के जोश के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाया। यही कारण रहा कि मेसी ने उनके मार्गदर्शन में अपने करियर का पहला फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता और अर्जेंटीना ने लंबे समय बाद वर्ल्ड फुटबॉल में फिर से अपनी बादशाहत कायम की।

लियोनेल स्कालोनी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. लियोनेल स्कालोनी कौन हैं?

लियोनेल स्कालोनी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के हेड कोच और पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर हैं।

2. स्कालोनी ने अर्जेंटीना को कौन-कौन से बड़े खिताब जिताए?

उन्होंने कोपा अमेरिका 2021, फाइनलिसिमा 2022, फीफा वर्ल्ड कप 2022 और कोपा अमेरिका 2024 जिताया, साथ ही टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाया।

3. लियोनेल मेसी और स्कालोनी की जोड़ी क्यों खास मानी जाती है?

स्कालोनी ने मेसी के अनुभव और युवा खिलाड़ियों के जोश का शानदार तालमेल बनाया।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
FIFA वर्ल्ड कप
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 1
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वेस्टइंडीज ने खोली टीम इंडिया की पोल! क्यों श्रेयस अय्यर से बेहतर कप्तान साबित हुए रोहित-सूर्या?
Recommended image2
कब खत्म होगा सूर्यवंशी का 'वनवास', अय्यर ने बताया 15 साल के वैभव क्यों नहीं बन रहे प्लेइंग XI का हिस्सा
Recommended image3
Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का टी20 रिकॉर्ड, 10 गेंदों में मचाया तहलका!
Recommended image4
WTC Final Scenario: टीम इंडिया के 7 मैच बाकी, फाइनल में जाने के लिए कितनी जीत जरूरी?
Recommended image5
IPL 2027 Auction Date: आईपीएल ऑक्शन की तारीख तय! 16 दिसंबर को गोवा में जुटेंगी सभी टीमें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved