हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में कोरिया को भारत ने 4-2 से हराया

Published : Dec 05, 2023, 07:29 PM ISTUpdated : Dec 05, 2023, 08:26 PM IST
Asian Games Hockey

सार

FIH Hockey Men’s Junior World Cup Malaysia 2023 उद्घाटन मैच क्वालालमपुर के बुकित जलील राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया। 

FIH Hockey Men’s Junior World Cup Malaysia 2023: हॉकी मेन जूनियर वर्ल्ड कप 2023 का आगाज मंगलवार को मलेशिया में हुआ। उद्घाटन मैच भारत और कोरिया के बीच खेला गया। ओपनिंग मैच में भारतीय हॉकी प्लेयर्स ने शानदार खेलते हुए अपने एशियन प्रतिद्वंद्वी कोरिया को 4-2 से हरा दिया।इस जीत के हीरो अरिजीत सिंह हुंदल रहे। उनकी हैट्रिक की बदौलत टीम ने शानदार बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।

उद्घाटन मैच क्वालालमपुर के बुकित जलील राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच की शुरूआत धीमी खेल के साथ हुआ। दोनों टीम एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे लेकिन कामयाबी नहीं दिख रही थी। भारत की ओर से सुदीप चिरमाको ने रिवर्स फ्लिक के साथ गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलपोस्ट से ऊपर से निकल गई। भारतीय खिलाड़ी लगातार कोशिश करते रहे। मैच का पहला पेनाल्टी कार्नर जब मिला तो अरिजीत सिंह हुंदल ने इसे गोल में तब्दील कर 1-0 से भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने दूसरा गोल कर दिया। यह गोल भी अरिजीत सिंह हुंदल ने ही किया और स्कोर 2-0 हो गया।

कोरियाई डिफेंस की कोशिशें नाकाम

2-0 से बढ़त के बाद भारतीय प्लेयर्स और आक्रामक तरीके से प्रदर्शन करने लगे लेकिन कोरियाई डिफेंस उनको कई बार नाकाम कर दिया। 29वें मिनट में कोरिया ने पहली पेनाल्टी हासिल की लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। उधर, भारत ने इसके बाद बिना देर किए एक और गोल दाग दिया। अमनदीप ने 30वें मिनट में पहले हॉफ में ही 3-0 कर दी।

दूसरे हॉफ में कोरिया आक्रामक लेकिन...

दूसरे हॉफ में कोरिया ने आक्रामण तेज कर दिया। गेम के 38वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से डोह्युन ने एक गोल कर दिया। लेकिन मैच के 41वें मिनट में अरिजीत ने एक और गोल कर 4-1 से बढ़ता बना ली। खेल खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही मिंकवोन किम ने गोल करके कोरिया के खाते में दो गोल डाल दिया। खेल समाप्ति पर भारत 4-2 से मैच जीत लिया। अरिजीत सिंह ने तीन गोल किए।

यह भी पढ़ें:

India Vs Australia T20I series: आस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराकर भारत ने 4-1 से सीरीज जीता

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल