फ्रांस फुटबाल टीम के कप्तान एमबाप्पे नहीं खेलेंगे पेरिस ओलंपिक में, जानिए क्या है वजह

Published : Jun 17, 2024, 06:01 PM ISTUpdated : Jun 17, 2024, 06:52 PM IST
Kylian Mbappe

सार

एमबाप्पे ने कहा कि वह फ्रांस में होने वाले ओलंपिक में खेलने को लेकर उत्साहित थे लेकिन यह उनके क्लब के नियमों के विपरीत है।

Paris Olympics 2024: फ्रांस फुटबॉल टीम के कप्तान किलियन एमबाप्पे, पेरिस ओलंपिक 2024 में नहीं खेलेंगे। एमबाप्पे ने रियल मैड्रिड क्लब के साथ अपनी कमिटमेंट की वजह से ओलंपिक छोड़ने का फैसला किया है। एमबाप्पे ने कहा कि वह फ्रांस में होने वाले ओलंपिक में खेलने को लेकर उत्साहित थे लेकिन यह उनके क्लब के नियमों के विपरीत है। आम तौर पर बड़े खिलाड़ियों को क्लब उन्हीं मैचों या टूर्नामेंट्स में खेलने की अनुमति देता है जोकि फीफा के कैलेंडर में होता है। ओलंपिक के इवेंट्स फीफा के कैलेंडर में शामिल नहीं है।

फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने यूरो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने न खेलने की जानकारी देते हुए कहा कि उनका नया क्लब रियल मैड्रिड ओलंपिक में भाग लेने की इजाजत नहीं देगा, नया क्लब इस विचार के खिलाफ है। वह ओलंपिक में खेलने के लिए उत्सुक हैं जिसकी मेजबानी इस साल फ्रांस कर रहा है। लेकिन ओलंपिक फीफा के आधिकारिक कैलेंडर में नहीं हैं और क्लब आमतौर पर अपने बड़े खिलाड़ियों को ऑफ-सीजन में चोट लगने के जोखिम के कारण हर चार साल में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि

मैं सितंबर में एक नई टीम में शामिल हो रहा हूं, इसलिए यह रोमांच शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है। मैं इस फ्रांसीसी टीम को शुभकामनाएं देने जा रहा हूं। मैं हर खेल देखने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वे स्वर्ण पदक जीतेंगे।

ओलंपिक के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं

फ्रांस ने ओलंपिक के लिए नई टीम का ऐलान किया था। इस 25 सदस्यीय टीम में एमबाप्पे को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, मुख्य कोच थिएरी हेनरी ने बताया कि एमबाप्पे के लिए दरवाजा खुला हुआ है। पुरुषों की ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता यूरोपीय चैंपियनशिप फाइनल के 10 दिन बाद 24 जुलाई को शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें:

14 बार के चैंपियन राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से बाहर, दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में हराया

PREV

Recommended Stories

Para Asian Games 2026: कम खिलाड़ी, फिर भी बड़ा धमाका! टीम इंडिया ने 114 मेडल जीतकर रचा इतिहास
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल