दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव ने राफेल नडाल को 6-3, 7-6 (7/5), 6-3 से हराया। 2005 में टाइटल जीतने के बाद खेले गए 116 मैचों में यह उनकी चौथी हार है।

Rafael Nadal out from French Open 1st round: फ्रेंच ओपन के 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल इस बार पहले की राउंड में बाहर हो गए हैं। इस हार के साथ ही नडाल का फ्रेंच ओपन का करियर संभावित रूप से खत्म समझा जा रहा है। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव ने राफेल नडाल को 6-3, 7-6 (7/5), 6-3 से हराया। 2005 में टाइटल जीतने के बाद खेले गए 116 मैचों में यह उनकी चौथी हार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार के बाद राफेल नडाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह आखिरी बार है जब मैं यहां खेल रहा हूं। मैं 100 प्रतिशत निश्चित नहीं हूं लेकिन अगर ऐसा है तो मैं इसे एन्जॉय करना चाहता हूं। आज की भावनाओं केा शब्दों में बयां करना मुश्किल है। नडाल अगले महीने 3 जून को 38 साल के हो जाएंगे।

दूसरा सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने का है रिकॉर्ड

राफेल नडाल टेनिस इतिहास में सबसे अधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह सर्बिया के नोवाक जोकोविच (24) से पीछे और स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर (20) से आगे हैं। स्पैनियार्ड सभी चार बड़ी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं सबसे अधिक बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के चौथे खिलाड़ी भी हैं।

राफेल नडाल के ग्रैंड स्लैम खिताब:

ऑस्ट्रेलियन ओपन-

2009, 2022

फ्रेंच ओपन-

2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022

विंबलडन-

2008, 2010

यूएस ओपन-

2010, 2013, 2017, 2019