French Open 2025 Final: कल का फ्रेंच ओपन फाइनल कौन जीता? स्पेन या इटली किसके सर सजा ताज

Published : Jun 09, 2025, 11:00 AM IST
Carlos Alcaraz

सार

French Open 2025 Final: फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इटली के यानिक सिनर को मात दे दिया। यह इतिहास का सबसे लंबा फाइनल था।

French Open 2025 Final: फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उनका सामना इटली के यानिक सिनर के साथ हुआ था। शुरुआती दो सेट को सिनर ने अपने नाम कर लिया था। लेकिन उसके बाद कार्लोस ने लाजवाब खेल दिखाते हुए वापसी की और अगले तीनों सेट अपने नाम कर लिया। उनके लिए यह लगातार दूसरा खिताब है। 22 वर्षीय अल्कारेज ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम जीता है।

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने इस फाइनल को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में असली रोमांच दूसरे, चौथे और आखिरी सेट में देखने को मिला। टाई ब्रेक में इस खिताब का निर्णय हुआ। चौथे सेट में सिनर जीत के बेहद ही करीब आ चुके थे। उन्हें 3 मैच पॉइंट् भी मिले। लेकिन उसके बावजूद भी हमेशा कार्लोस ने हार नहीं मानी और लगातार वापसी करते गए। 5वें सेट का नतीजा सुपर टाई ब्रेक के माध्यम से निकला। सबसे पहले इस सेट में 10 प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी को जीत दी जाती है। अल्कारेज ने इस सेट में 10-2 से जीत दर्ज की।

ग्रैंड स्लैम के इतिहास का यह सबसे लंबा फाइनल मैच

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह खिताबी टक्कर 5 घंटे 29 मिनट तक चला। फ्रेंच ओपन के इतिहास का यह सबसे लंबा फाइनल मुकाबला खेला गया। ओपन एरा में ऐसा फाइनल कभी भी खेला नहीं गया था। इससे पहले साल 1982 में फाइनल मुकाबला 4 घंटे 20 मिनट तक चला था। मैट्स विलंडर ने उस मैच में गिलरमो गिलास को मात दिया था। ग्रैंड स्लैम का सबसे लंबा फाइनल 2012 में नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच खेला गया था। लेकिन, वह मैच ऑस्ट्रेलियन ओपन का हुआ था।

कार्लोस अल्कारेज के लिए यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज के लिए यह चौथा ग्रैंड स्लैम का फाइनल मुकाबला हुआ था। पहली बार इस खिलाड़ी ने साल 2022 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया था। फिर साल 2023 में विंबलडन का खिताब जीत लिया। उसके बाद 2024 में फ्रेंच ओपन और विंबलडन दोनों अपने नाम किया था। ऐसे में अब एक बार फिर से फ्रेंच ओपन जीतकर उन्होंने बड़ा इतिहास रच दिया। 23 साल के सिनर के नाम तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल