Hockey World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 9-2 से धो डाला, इन खिलाड़ियों ने जिताया मैच

Published : Jan 20, 2023, 03:31 PM IST
aus vs sa

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup) में 20 जनवरी को वर्ल्ड कप 21 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरू से ही मैच में पकड़ बनाई और जीत दर्ज की। 

Australia V/S South Africa. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का 21 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 9-2 से बड़ी जीत दर्ज की है और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वहीं पूल की दूसरी टीमों के लिए मुश्किल पैदा हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफ्रीका पर शुरू से ही दबाव बनाया और अंत में 9-2 से जीत दर्ज की है।

कैसा रहा पहले हाफ का मुकाबला
पहले क्वार्टर में ब्लैक ग्रोवर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला गोल कर दिया। इसके कुछ ही देर के बाद साउथ अफ्रीका तूली ने गोल किया और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर पहुंच गईं। फिर ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल कर दिया और लीड 3-1 की हो गई। दूसरे क्वार्टर में भी कंगारू टीम ने अटैक जारी रखा और जल्द ही चौथा गोल कर दिया। इसके बाद गोवर्स ने गोल किया और ऑस्ट्रेलिया की टीम 5-1 से आगे हो गई। इसके बाद जेक हार्वी ने टीम के 6ठां गोल किाय और फिर नाथन एफ्रम ने 7वां गोल दाग दिया। पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7-1 से आगे हो गई।

9-2 से हुई ऑस्ट्रेलिया की जीत
तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम को पेनाल्टी मिली और जेरेमी हायवर्ड ने बेहतरीन फ्लिक के जरिए गोल कर दिया और टीम को 8-1 से आगे कर दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के निकोलस को यलो कार्ड जारी किया गया। साउथ अफ्रीकी टीम ने कई कोशिशें की लेकिन गोल नहीं हो पाया। चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ और साउथ अफ्रीका को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर उन्होंने गोल कर दिया। अब मुकाबला 8-2 तक पहुंच गया। इसके कुछ ही देर के बाद ऑस्ट्रेलिया के टेविन कॉक ने गजब का गोल किया और टीम को 9-2 से बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह मुकाबला 9-2 से जीत लिया है।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: तीन टीमों में खेल रही भाईयों की जोड़ियां, एक-दूसरे को कैसे सपोर्ट करते हैं ये ब्रदर्स

 

 

PREV

Recommended Stories

T20 में स्मृति मंधाना की कप्तानी क्यों जरूरी हुई? क्या 2028 ओलंपिक के लिए बदल रही है टीम इंडिया की सोच?
वादा तोड़ने पर भड़के रोनाल्डो, 1740 शब्दों में खोला दिल: युवराज सिंह ने भी कहा- कोई आपको मुंह पर सच नहीं बताएगा