Hockey World Cup 2023: हारी बाजी जीतकर फाइनल में पहुंची जर्मनी-बेल्जियम की टीमें, जानें कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 अब अपने फाइनल मुकाम पर पहुंच चुका है और 29 जनवरी को दुनिया का नया हॉकी चैंपियन मिल जाएगा। हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जर्मनी बनाम बेल्जियम के बीच खेला जाना है।

 

Manoj Kumar | Published : Jan 28, 2023 11:38 AM IST

Hockey World Cup 2023 Final. हॉकी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों ने रोमांचक तरीके से सेमीफाइनल मुकाबले जीते हैं। जर्मनी की टीम तो लगभग मैच हार गई थी लेकिन उनके खिलाड़ियों ने अंतिम सेकेंड तक कोशिश जारी रखी और अंत में विनर बनकर उभरे। वहीं बेल्जियम की टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद पलटवार किया और अपने से मजबूत टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
जर्मनी की टीम ने हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया और फाइनल का टिकट पक्का किया। इसके साथ ही जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। यह टीम पिछले विश्व कप में भी सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन तब नीदरलैंड से हारकर बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा क्योंकि मैच में 42वें मिनट तक जर्मन टीम ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से पीछे चल रही थी। लेकिन टीम के खिलाफ गोंजोलो पिलाट ने हैट्रिक लगाकर मैच का रूख बदला दिया और आखिरी के 18 में ताबड़गोल गोल दागकर जर्मनी की टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

बेल्जियम ने नीदरलैंड को कैसे हराया
हॉकी विश्वकप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में फिर एक बार जबरदस्त उलटफेर हुआ और बेल्जियम की टीम ने दुनिया की नंबर तीन टीम नीदरलैंड को हरा दिया है। इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ लेकिन बेल्जियम ने गजब का खेल दिखाया। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ क्योंकि दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक सिर्फ 2-2 की बराबरी की। पेनाल्टी नें नीदरलैंड ने पहला गोल किया। इसके बाद बेल्जियम ने गोल करके बराबरी कर ली। इसके बाद 2-2 की बराबरी हो गई। फिर नीदरलैंड की टीम ने बढ़त ली और 3-2 से आगे हो गई। लेकिन फाइनली बेल्जियम की टीम ने नीदरलैंड को हरा दिया।

क्या है बेल्जियम की ताकत
बेल्जियम की टीम हमेशा से ही दुनिया की टॉप हॉकी टीम रही है। इस टीम में तेजतर्रार स्ट्राइकर और दमदार रक्षकों के अलावा पेनल्टी कॉर्नर के अच्छे विशेषज्ञ भी शामिल हैं। उसके पास विन्सेंट वनाश के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शामिल गोलकीपर है। हॉकी विश्वकप 2023 में बेल्जियम ने अभी तक 18 गोल किए हैं जिनमें से उसके स्टार स्ट्राइकर टॉम बून ने सर्वाधिक सात गोल किए हैं। बेल्जियम ने अभी तक केवल पांच गोल ही खाए हैं।

हार नहीं मानती जर्मन टीम
विश्व की नंबर दो टीम बेल्जियम का सामना विश्व की नंबर 4 टीम जर्मनी से होगी लेकिन जर्मन टीम की ताकत है कभी हार नहीं मानने का जज्बा। यह टीम वापसी करने महारत हासिल कर चुकी है और क्वार्टर फाइनल सहित सेमीफाइनल में जर्मनी ने आखिरी मिनटों में वापसी की और सामने वाली टीम को ढेर कर दिया। जर्मनी 2002 और 2006 में विश्व चैंपियन रह चुकी है।

यह है जर्मनी की हॉकी टीम
स्टेडलर एलेक्जेंडर और जीन डेनबर्ग (गोलकीपर), माथियास मुलर, लुकास विंडफेडर, टॉम ग्रैमबुश, टियो हेनरिक्स, गोंजोलो पेलियट, मोर्टिज लुडविग (डिफेंडर), मैट्स ग्रैमबुश, मार्टिन विकर, हेंस मुलर, तिमुर ओरज, मार्टिज (मिडफील्डर), निकलस वेलेन, क्रिस्टोफर रूर, जोस्टस विगांड, मार्को, थियास प्रिंज (फॉरवर्ड)।

यह है बेल्जियम की हॉकी टीम
लुइस वान डोरेन और विंसेंट वनास (गोलकीपर), आर्थर वान डोरेन, गुथियर बोकार्ड, एलेक्जेंडर हनरिक्स, आर्थर स्लोवर, लॉक ल्यूपर्ट (डिफेंडर), जोन डोहमेन, फेलिक्स डेनायर, सिमॉन गागनार्ड, एंथनी किना, विक्टर वेगनेज (मिडफील्डर), फ्लोरेंट, सेबेस्टियन, क्रेडरिक चार्ली, निको, टॉम बिन, टैंगो कोसिंस (स्ट्राइकर)।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: बेल्जियम ने नीदरलैंड को रोमांचक तरीके से हराया, जर्मनी बनाम बेल्जियम होगा फाइनल मुकाबला

 

Share this article
click me!