Hockey World Cup 2023: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

Published : Jan 19, 2023, 10:23 PM IST
india

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में 19 जनवरी को दिन का चौथा और वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला भारत बनाम वेल्स (India vs Wales) के बीच खेला गया। दोनों टीमें में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला लेकिन भारत ने यह मुकाबला 4-2 से जीत लिया है। 

India V/S Wales. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 19 जनवरी को दिन का चौथा और अंतिम मुकाबला भारत बनाम वेल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने भरपूर जोर लगाया और मैच जीतने की कोशिश की लेकिन भारत ने यह मुकाबला 4-2 से जीत लिया है। लेकिन भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब न्यूजीलैंड के साथ भिड़ना होगा क्योंकि इंग्लैंड के साथ प्वाइंट्स बराबर हैं लेकिन गोल के मामले में इंग्लैंड की टीम आगे है। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स को 8-0 से हराना था लेकिन मुकाबला 4-2 पर खत्म हुआ है।

कैसा रहा पहला क्वार्टर

पहले क्वार्टर का मैच शुरू होते ही भारतीय टीम ने आक्रमण कर दिया और कई बार वेल्स के डी तक पहुंचे लेकिन गोल नहीं हो पाया। ठीक इसी वक्त वेल्स की टीम ने भी डिफेंस जारी रखा। पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम अटैकिंग रही वहीं वेल्स की टीम ने शानदार तरीके से डिफेंड किया। मनदीप सिंह ने 9वें मिनट में अटैक किया लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने गजब तरीके से गोल सेव कर लिया। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

दूसरे क्वार्टर में भारत का 1 गोल

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम ने फिर अटैकिंग रूख अख्तियार किया और लगातार वेल्स को घेरे रखा। भारतीय टीम ने ज्यादातर समय तक गेंद पर कंट्रोल किया। शमशेस सिंह, आकाशदीप और जर्मनप्रीत सिंह ने कई मूव बनाए लेकिन गोल नहीं हो पाया। लेकिन दूसरे क्वार्टर में शमशेर सिंह ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए भारत के लिए पहला गोल दाग दिया और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ का हूटर बजने तक भारतीय टीम 1-0 से आगे ही रही।

तीसरे क्वार्टर में क्या हुआ

तीसरे क्वार्टर में गजब का खेल हुआ और आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन गोल कर दिया। भारत ने तीसरे क्वार्टर में 80 फीसदी से ज्यादा समय तक गेंद पर कंट्रोल रखा और भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत पेनाल्टी कार्नर भी मिला लेकिन गोल नहीं हो पाया। हरमनप्रीत सिंह ने गजब का खेल दिखाते हुए ज्यादातर समय तक गेंद पर कंट्रोल जारी रखा। भारत को चौथा पेनाल्टी भी मिला लेकिन टीम 2-0 की लीड ले पाई। जर्मनप्रीत सिंह ने फिर गोल करने की कोशिश की लेकिन गोल नहीं हो पाया।

चौथे क्वार्टर में क्या हुआ

चौथे क्वार्टर की शुरूआत में ही वेल्स की टीम के फर्लांग ने पहला गोल किया और कुछ ही मिनटों के बाद ड्रैपर ने एक और गोल करके मुकाबला 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया। दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी पहुंचा और फिर दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिशें शुरू की। इसके कुछ ही देर बाद भारत के आकाशदीप सिंह ने टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद मैच खत्म होने से ठीक 1 मिनट पहले भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी को गोल में बदल दिया और भारत को 4-2 से हरा दिया है।

PREV

Recommended Stories

WrestleMania 42: क्यों नहीं होना चाहिए रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच?
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका